Bihar Police Constable Exam Syllabus PDF Download 2025 in Hindi | Latest Exam Pattern, Chapter Wise Full Syllabus

Bihar Police Constable Exam Syllabus PDF: दोस्तों अगर आप बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फॉर्म भरे हैं और आपको नहीं पता है कि इसका Written एग्जाम का सिलेबस क्या है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाला है इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको पूरी विस्तार से बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का लेटेस्ट सम्पूर्ण विषयवार  सिलेबस के बारे में बताने वाले हैं साथ ही साथ हम आपको आर्टिकल के अंत में सिलेबस का  पीडीएफ़ कैसे डाउनलोड करना है इसकी भी जानकारी देंगे और लिंक को प्रोवाइड करेंगे इसके अलावा तैयारी के लिए स्टडी नोट्स कहां से आपको लेना है इसकी भी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं। 

Table of Contents

Bihar Police Constable Exam Syllabus PDF Download 2025

 

Bihar Police Constable Exam Syllabus PDF 2025

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दूं बिहार पुलिस कांस्टेबल विज्ञापन संख्या 01/2025 जिसके अंतर्गत 19838 पदों पर बिहार पुलिस CSBC के द्वारा बंपर भर्ती निकाली गई है और आधिकारिक तौर पर इसका  लेटेस्ट सम्पूर्ण विषयवार सिलेबस भी जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार हम आपको पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे साथ ही साथ आप किस प्रकार से अपनी बेहतरीन तैयारी करेंगे इसकी भी टिप्स और ट्रिक को भी विस्तार से बताएंगे।

Bihar Police Constable Vacancy 2025 Overviews

Name Of Post Bihar Police Constable Vacancy 2025
Total Post 19838 Post
Post Name Constable
Department बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस
Advertisement Number 01/2025
Written Exam Start Date in July 2025
Educational Qualification 12th Pass
Official Website csbc.bihar.gov.in
Selection Process Written Test-Physical-DV-Merit

Bihar Police Constable Important Date

  • Online Start Date: 18-03-2025
  • Online Last Date: 25-04-2025 (Extended)
  • Exam Date: Start in July 2025

Bihar Police Constable Category Wise Total Seat

Category Total Vacancies Reservation for Women Freedom Fighter Dependents
Unreserved (UR) 7,935 2,777
Economically Weaker Section (EWS) 1,983 694
Scheduled Caste (SC) 3,174 1,111
Scheduled Tribe (ST) 199 70 397
Extremely Backward Class (EBC) 3,571 1,250
Backward Class (BC) (Including 53 Transgender) 2,381 815
Backward Class Women (BCW) 595 0
Total 19,838 6,717

 

Bihar Police Constable Latest Exam Pattern & Syllabus

  • यह एक वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की परीक्षा होगी
  • OMR Based Offline Exam होता है
  • लिखित परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किए जाते है।
  • परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक मिलेगा (कुल अंक: 100)।
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
  • इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्क नहीं होता है।
  • यह परीक्षा ऑफलाइन OMR Base होता है।
  • उम्मीदवार को न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है।
  • यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी, यानी इसके अंक अंतिम मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे।
  • इस परीक्षा में हिंदी,अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, करंट अफेयर्स, इत्यादि विषयों से प्रश्न पूछे जाते है ज्यादा जानकारी के लिए आप पिछले साल के पूछे गए प्रश्नों का अध्ययन जरूर कर ले और आधिकारिक सिलेबस के अनुशार अपनी तैयारी करे।
  • लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं कक्षा (Matric) अथवा समकक्ष स्तर का होगा।

इन्हें भी पढ़े:

Bihar Police Constable Chapter Wise Full Syllabus

Bihar Police Constable हिंदी (मातृभाषा और द्वितीय भाषा)

कक्षा 9 – मातृभाषा (हिंदी)

गद्य
  1. हिंदी भाषा के उद्भव और विकास – एक पाठ जो हिंदी भाषा की उत्पत्ति और इसके विकास की प्रक्रिया को समझाता हो।
  2. मध्य काल से एक कहानी – मध्यकालीन साहित्य से एक रोचक कथा।
  3. मूल साहित्य से महिला लेखिका की कहानी – किसी प्रसिद्ध महिला लेखिका की रचना।
  4. बिहार के प्रतिष्ठित समकालीन कथाकार की कहानी – बिहार के आधुनिक लेखक की कृति।
  5. जल संरक्षण – जल संरक्षण के महत्व को दर्शाता पाठ।
  6. विज्ञान से संबंधित पाठ – विज्ञान के किसी पहलू पर आधारित लेख।
  7. गाँधी/विवेकानंद जैसे महान व्यक्तियों की रचना – इनके विचारों और लेखन पर आधारित।
  8. नालंदा/विक्रमशिला जैसे ऐतिहासिक शिक्षा केंद्रों का परिचय – इन प्राचीन विश्वविद्यालयों का जीवंत चित्रण।
  9. शिक्षा शास्त्र से संबंधित पाठ – शिक्षा के महत्व और दर्शन पर लेख।
  10. किसी गुण प्रवर्तक साहित्यकार की आत्मकथा – प्रेरणादायक आत्मकथात्मक लेख।
  11. बिहार के ज्ञानार्जन के महत्व पर पाठ – बिहार की बौद्धिक परंपरा पर प्रकाश।
पद्य
  1. अद्वैतकाल – दो कवियों की रचनाएँ।
  2. भक्तिकाल – एक कवि की रचना।
  3. रीतिकाल – एक कविता।
  4. छायावाद – एक कविता।
  5. प्रगतिवाद – एक कविता।
  6. समकालीन कविता – तीन कवियों की कविताएँ।
  7. भारतीय भाषा – एक कविता।
  8. विश्व भाषा – एक कविता।
व्याकरण

खंड, वचन, काल, उपसर्ग, अव्यय, सकर्मक, प्रेरणावाचक क्रियाओं का प्रयोग, वाच्य, संधि, समास ,पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थक, शुद्धलेखनार्थक शब्द, मुहावरे, लोकोक्तियाँ, वाक्य-शुद्धि

साहित्यशास्त्र
  • शब्द शक्ति: अभिधा और लक्षणा।
  • अलंकार: शब्दालंकार (अनुप्रास), अर्थालंकार (यमक, श्लेष)।
  • प्रमुख काव्यिक छंद: दोहा, चौपाई, छप्पय, सोरठा, रोला।

कक्षा 9 – द्वितीय भाषा

गद्य
  1. हिमालय से संबंधित पाठ – हिमालय की भौगोलिक और सांस्कृतिक विशेषताएँ।
  2. राष्ट्रीय भावबोध पर आधारित पाठ – देशभक्ति और एकता पर लेख।
  3. प्रकृति/पर्यावरण से संबंधित पाठ – पर्यावरण संरक्षण पर जोर।
  4. लोक संस्कृति से संबंधित ललित पाठ – लोक परंपराओं का चित्रण।
  5. हास्य/व्यंग्य – हल्के-फुल्के व्यंग्यात्मक लेख।
  6. सुपरिचित जीव-जंतुओं पर पाठ – जानवरों के जीवन पर आधारित।
  7. महान व्यक्तियों का भाषण – शिक्षार्थियों को संबोधित भाषण।
  8. सामाजिक दृष्टि-नीति पर आधारित पाठ – सामाजिक मुद्दों पर लेख।
  9. पत्र-साहित्य – पत्र लेखन की कला और उदाहरण।
पद्य
  1. भक्तिकाल – एक कविता।
  2. रीतिकाल – एक कविता।
  3. रीतिमुक्त युग – एक कविता।
  4. उत्तर छायावाद – एक कविता।
  5. प्रगतिवाद – एक कविता।
  6. समकालीन कविता – दो कवियों की एक-एक कविता।
  7. भारतीय भाषा – एक कविता।
  8. विश्व भाषा – एक कविता।
व्याकरण
  • वर्ण-विच्छेद, वर्तनी: ‘र’ के विभिन्न रूप, बिंदु-अनुस्वार, अर्धचंद्राकार।
  • उपसर्ग, प्रत्यय और समास शब्दों की पहचान – पाठों के संदर्भ में।
  • पर्यायवाची, विलोम और अनेकार्थी शब्दों का प्रयोग – वाक्य स्तर पर।

कक्षा 10 – मातृभाषा (हिंदी)

गद्य
  1. भीमराव अंबेडकर/लोहिया जैसे महान व्यक्तियों की रचनाएँ – उनके विचारों पर आधारित।
  2. विदेशी विद्वानों के दृष्टिकोण से संस्कृति – भारतीय संस्कृति पर बाहरी नजरिया।
  3. देवनागरी लिपि के उद्भव और विकास – लिपि की ऐतिहासिक यात्रा।
  4. बिहार के किसी कथाकार की कहानी – स्थानीय साहित्य का उदाहरण।
  5. साहित्य पीठ के किसी कथाकार की रचना – साहित्यिक संस्थानों से जुड़ा लेख।
  6. प्रतिष्ठित महिला कथाकार की कहानी – महिला लेखन का योगदान।
  7. बच्चों के संवेदनात्मक विकास में साहित्य की भूमिका – साहित्य का प्रभाव।
  8. शिक्षाशास्त्र से संबंधित पाठ – शिक्षा पर केंद्रित लेख।
  9. भारतीय कलाकार पर संस्मरणात्मक पाठ – कला और संस्कृति का चित्रण।
  10. हास्य-व्यंग्य – सामाजिक व्यंग्य पर आधारित।
  11. साक्षात्कार – किसी प्रसिद्ध व्यक्तित्व से साक्षात्कार।
पद्य
  • भक्तिकाल, रीतिकाल, भारतेंदु-युग, द्विवेदी युग, उत्तर छायावाद, नई संदर्भ, समकालीन कविता, भारतीय भाषा, विश्व भाषा

कक्षा 10 – द्वितीय भाषा

गद्य
  1. आधुनिक जीवन की यांत्रिकता के खतरे – तकनीक के प्रभाव पर लेख।
  2. बिहार की सांस्कृतिक परंपरा – बिहार की सांस्कृतिक धरोहर।
  3. धर्मनिरपेक्षता – धर्मनिरपेक्षता का महत्व।
  4. दक्षिण भारतीय भाषाओं के लेखक का संस्मरण – दक्षिण भारत का साहित्य।
  5. भारतीय परंपराएँ और संस्कृति – सांस्कृतिक विविधता पर लेख।
  6. जीवन और शिक्षण – जीवन में शिक्षा की भूमिका।
  7. विदेशी की भारत यात्रा – भारत पर बाहरी नजरिया।
  8. पर्यावरण – पर्यावरण संरक्षण पर लेख।
  9. डायरी – व्यक्तिगत अनुभवों का लेखन।
पद्य
  • भक्तिकाल, रीतिकाल, रीतिमुक्त युग छायावाद, उत्तर छायावाद, प्रगतिवाद, समकालीन कविता, भारतीय भाषा, विश्व भाषा
व्याकरण
  • शब्द, पद और पदबंध में अंतर, संधि की पहचान उपसर्ग, प्रत्यय और समास शब्द, मुहावरे और लोकोक्तियों का प्रयोग, पर्यायवाची, विलोम और अनेकार्थी शब्द

Bihar Police Constable- अंग्रेजी Chapter Wise Full Syllabus

कक्षा 9 English Chapters

  1. Word Accent and Intonation – शब्दों पर बल और स्वर का अभ्यास।
  2. Group Discussions – परिचित विषयों और समकालीन मुद्दों पर चर्चा।
  3. Comprehension – पाठ समझ।
  4. Reading – कहानियाँ, लघु नाटक, निबंध।
  5. Recitation of Poems – कविताओं का आनंद और समझ।
  6. Writing Exercises – लेखन अभ्यास।
  7. Translation – मातृभाषा से अंग्रेजी में अनुवाद।
  8. Grammatical Items: Sequence of tenses, Reported speech, Modal auxiliaries, Passive voice, Non-finites (infinitives, gerunds, participles), Punctuation marks, Synthesis using cohesive devices, Prepositions, Relative clauses, Phrases and idioms

कक्षा 10 English Chapters

  1. Word Accent and Intonation (continued)
  2. Group Discussions – समकालीन मुद्दों पर।
  3. Comprehension
  4. Reading – कहानियाँ, निबंध, लघु नाटक।
  5. Recitation of Poems
  6. Writing Exercises
  7. Translation
  8. Grammatical Items: Sequence of tenses, Reported speech, Non-finites, Passive voice, Punctuation marks, Prepositions, Synthesis using cohesive devices, Phrases and idioms, Conditional clauses, Subject-verb agreement

Bihar Police Constable Math Chapter Wise Full Syllabus

कक्षा 9 Math Chapters

इकाई I – संख्या पद्धति
  • वास्तविक संख्याएँ
इकाई II – बीजगणित
  • बहुपद
  • दो चर वाले रैखिक समीकरण
इकाई III – व्यावसायिक गणित
  • लाभ-हानि
  • बट्टा
  • चक्रवृद्धि ब्याज
  • किस्तों में भुगतान
इकाई IV – निर्देशांक ज्यामिति
  • कार्तीय समतल
  • एक बिंदु के निर्देशांक
  • निर्देशांक से जुड़े शब्द और पद
  • समतल पर बिंदुओं का अंकन
इकाई V – ज्यामिति
  • यूक्लिड की ज्यामिति
  • रेखाएँ और कोण
  • त्रिभुज
  • चतुर्भुज
  • वृत्त
  • वृत्त क्षेत्रफल और आयतन
इकाई VI – सांख्यिकी और प्रायिकता
  • सांख्यिकी

कक्षा 10 Math Chapters

इकाई I – संख्या पद्धति
  • वास्तविक संख्याएँ
इकाई II – बीजगणित
  • बहुपद
  • दो चर में रैखिक युगपत समीकरण
  • द्विघात समीकरण
  • अंकगणितीय प्रगति
इकाई III – त्रिकोणमिति
  • त्रिकोणमितीय अनुपात
  • त्रिकोणमितीय तत्समक
इकाई IV – निर्देशांक ज्यामिति
  • निर्देशांक ज्यामिति
इकाई V – ज्यामिति
  • त्रिभुज
  • वृत्त
  • रचनाएँ
इकाई VI – क्षेत्रमिति
  • सतह क्षेत्र का क्षेत्रफल
  • पृष्ठों का क्षेत्रफल और आयतन
इकाई VII – सांख्यिकी और प्रायिकता
  • सांख्यिकी
  • प्रायिकता
  • सहायक पाठ

Bihar Police Constable सामाजिक विज्ञान Chapter Wise Full Syllabus

इतिहास Chapters

कक्षा 9
  1. भौगोलिक खोज – अंधकार युग, आधुनिक युग का प्रादुर्भाव, औपनिवेशिक खोज।
  2. औद्योगिक स्वतंत्रता संग्राम – पृष्ठभूमि, कारण, परिणाम।
  3. ईसाई ईसाई – पूरातन व्यवस्था, वैज्ञानिक साक्षरता, चर्च सुधार।
  4. नाजीवाद – जर्मनी की स्थिति, हिटलर का उदय, प्रभाव।
  5. प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध – कारण, परिणाम, प्रभाव।
  6. आदिवासी संस्कृति और उपनिवेशवाद – आदिवासी जीवन, बिरसा मुंडा आदि।
  7. कृषि और ग्रामीण संस्कृति – खेती का इतिहास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था।
  8. शांति प्रयास – राष्ट्रसंघ, संयुक्त राष्ट्र।
कक्षा 10
  1. यूरोप में राष्ट्रवाद – 1930 के बाद विकास, विभिन्न देशों की विशेषताएँ।
  2. समाजवाद और साम्यवाद – 1917 की रूसी क्रांति।
  3. हिंद-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन – फ्रांसीसी उपनिवेशवाद, संघर्ष।
  4. भारत में राष्ट्रवाद (1914-1930) – प्रथम विश्वयुद्ध, खिलाफत, असहयोग।
  5. अर्थव्यवस्था और आजीविका – औद्योगीकरण, मजदूरों का जीवन।
  6. शहरीकरण और शहरी जीवन – शहरी विकास, सामाजिक बदलाव।
  7. व्यापार और भूमंडलीकरण – विश्व व्यापार का विस्तार।
  8. प्रेस, संस्कृति और राष्ट्रवाद – छपाई का इतिहास, प्रेस का विकास।

भूगोल Chapters

कक्षा 9
  1. भारत: स्थिति और विस्तार – भौगोलिक स्थिति।
  2. भौतिक स्वरूप – संरचना, उच्चावच।
  3. अपवाह स्वरूप – नदियाँ, जल संरक्षण।
  4. जलवायु – मानसून, प्रभाव।
  5. प्राकृतिक वनस्पति और वन्य-प्राणी – संरक्षण।
  6. जनसंख्या – घनत्व, वितरण।
  7. भारत के पड़ोसी देश – परिचय।
  8. प्रायोगिक अध्ययन – मापक।
  9. क्षेत्रीय अध्ययन – प्रदूषण, भू-जल।
कक्षा 10
  1. संसाधन – प्रकार, संरक्षण।
  2. विज्ञान उद्योग – वर्गीकरण, प्रभाव।
  3. परिवहन, संचार और व्यापार – महत्व।
  4. बिहार: प्राकृतिक संसाधन और जनसंख्या – कृषि, उद्योग।
  5. मानचित्र अध्ययन – उच्चावच प्रदर्शन।

राजनीति शास्त्र Chapters

कक्षा 9
  1. समकालीन विश्व में लोकतंत्र – परिभाषा, विशेषताएँ।
  2. लोकतंत्र क्या है? क्यों? – गुण-दोष।
  3. संविधान निर्माण – भारतीय संविधान की प्रक्रिया।
  4. लोकतंत्र में चुनावी राजनीति – चुनाव प्रणाली।
  5. संस्थाएँ – संसद, कार्यपालिका, न्यायपालिका।
  6. लोकतांत्रिक अधिकार – मूल अधिकार, मानवाधिकार।
कक्षा 10
  1. सत्ता की साझेदारी – संघीय व्यवस्था।
  2. सत्ता में साझेदारी की कार्य-प्रणाली – पंचायती राज।
  3. प्रतिस्पर्धा और संघर्ष – राजनीतिक दल।
  4. लोकतंत्र की उपलब्धियाँ – सफलता के कारक।
  5. लोकतंत्र की चुनौतियाँ – अपेक्षाएँ।

अर्थशास्त्र Chapters

कक्षा 9
  1. बिहार के एक गाँव की कहानी – उत्पादन के साधन।
  2. मानव – एक संसाधन – शिक्षा, स्वास्थ्य।
  3. गरीबी – कारण, निवारण।
  4. बेकारी – प्रभाव, समाधान।
  5. कृषि, खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता – बिहार में स्थिति।
  6. सूखा-मानसून की समस्याएँ – प्रभाव और समाधान।
कक्षा 10
  1. अर्थव्यवस्था और विकास का इतिहास – बिहार के संदर्भ में।
  2. राज्य और राष्ट्र की आय – प्रति व्यक्ति आय।
  3. मुद्रा, बचत और साख – महत्व।
  4. हमारी वित्तीय संस्थाएँ – योगदान।
  5. रोजगार और सेवाएँ – सेवा क्षेत्र की भूमिका।
  6. वैश्वीकरण – प्रभाव, 1991 सुधार।
  7. उपभोक्ता जागरण और संरक्षण – अधिकार।

Bihar Police Constable Science Chapter Wise Full Syllabus

कक्षा 9

  1. भोजन – अधिक उपज, उर्वरक, जैव कृषि।
  2. पदार्थ – वाष्पीकरण, अवस्था परिवर्तन, परमाणु-अणु।
  3. सजीवों का संसार – जैव विविधता, कोशिका, स्वास्थ्य।
  4. नसिकाय वस्तुएँ, लोग और विचार – नसि।

कक्षा 10

  1. पदार्थ – अम्ल, क्षार, धातु, तत्व वर्गीकरण।
  2. सजीवों का संसार – पर्यावरण, पोषण, प्रजनन।
  3. वस्तुएँ कैसे कार्य करती हैं – विद्युत, चुंबक।
  4. प्राकृतिक घटनाएँ – प्रकाश, अपवर्तन।

प्राकृतिक संसाधन – संरक्षण, ऊर्जा स्रोत।   

नोट: सम्पूर्ण सिलेबस डाउनलोड करने के लिए निचे में लिंक दिया गया है जिसके माध्यम से आप बिहार पुलिस का सिलेबस आप पीडीऍफ़ के रूप में डाउनलोड कर कसते है । 

Bihar Police Constable Bharti 2025 की तैयारी कैसे करे?

Bihar Police Constable Bharti 2025 की तैयारी के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान देना होगा। यहां कुछ टिप्स दी जा रही हैं, जो आपकी तैयारी को प्रभावी और सफल बना सकती हैं:

1. पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को समझें

  • सबसे पहले, परीक्षा के पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझें।
  • Latest Exam पैटर्न & Bihar Police Constable Syllabus 2025 के अनुसार तैयारी करें, जिससे आपको परीक्षा के अनुभव का सामना करना आसान होगा।

2. पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (PYQs) हल करें

  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार, और समय प्रबंधन का अच्छा अनुभव मिलेगा। इसके लिए Pariksha Marg के द्वारा तैयार 5500+ प्रश्नों वाली ई-बुक & PYQ Mock Test का उपयोग करें।

3. अच्छी किताबें और अध्ययन सामग्री का चयन करें

  • Bihar Police Constable Bahali 2025 की तैयारी के लिए हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, और बिज्ञान से संबंधित अच्छे अध्ययन सामग्री और किताबें पढ़ें।
  • NCERT आधारित सामान्य ज्ञान के लिए किताबें पढ़ें।
  • इसके लिए लिए परीक्षा मार्ग द्वारा बनाये गये पीडीऍफ़ नोट्स काफी उपयोगी साबित होगा ।

4. समय का प्रबंधन करें

  • परीक्षा की तैयारी के लिए एक ठोस समय सारणी बनाएं और हर विषय को प्राथमिकता के अनुसार विभाजित करें।
  • रोजाना एक निश्चित समय पर अंग्रेजी, हिन्दी, विज्ञान, सामान्य ज्ञान और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की प्रैक्टिस करें।

6. करंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज पर ध्यान दें

  • परीक्षा में करंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज के प्रश्न आते हैं। इसके लिए नियमित रूप से समाचार पत्र और करंट अफेयर्स की किताबें पढ़ें।

8. ऑनलाइन और ऑफलाइन संसाधनों का उपयोग करें

  • सिलेबस को ध्यान में रखते हुवे ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, पीडीएफ़ नोट्स, और ऑनलाइन टेस्ट का भी उपयोग करें, जिससे आपको एक नया दृष्टिकोण और तैयारी का तरीका मिलेगा।

Bihar Police Constable Recruitment 2025 की तैयारी में सटीक मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास, और सही रणनीति अपनाकर सफलता प्राप्त की जा सकती है। उचित अध्ययन सामग्री और समय प्रबंधन के साथ आप इस परीक्षा को अच्छे अंक के साथ पास कर सकते हैं।

Bihar Police Full Syllabus PDF Download

Bihar Police Full Syllabus PDF PDF
Official Notification Website
Bihar Police Form Apply Link Website
Bihar Police Constable VVI 5500+ Questions PDF Notes Website
Official Website Website

ये भी पढ़ें

About Dileep Kumar

Dileep Kumar is a dedicated content writer and successful YouTuber from Bihar. He is a graduate with a passion for creating meaningful videos and articles since 2017. His YouTube channel, Ds Helping Forever, has 1.52+ million subscribers and is a trusted place for people to find information on government jobs, exam updates, application forms, career tips, and Sarkari Yojanas (government schemes). Dileep is great at explaining complex topics in a simple and easy way that helps his audience understand them better. He is known as a trusted and passionate creator of educational and career-related content.

Leave a Comment