UPSC NDA 2 Recruitment 2025: UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें योग्यता, तिथि और आवेदन प्रक्रिया

UPSC NDA 2 Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा 2, 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

UPSC NDA 2 Recruitment 2025

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों को NDA और INA में प्रवेश दिलाया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। तो आइये इस आर्टिकल के माध्यम से UPSC NDA 2 Recruitment 2025 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नीचे पुरे विस्तार से बताया गया है, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

यह भी पढ़े 

UPSC NDA 2 Recruitment 2025 Overview

Organization Union Public Service Commission (UPSC)
Post Name National Defence Academy & Naval Academy Exam 2025
Job Location All India
Apply Last Date 17/06/2025
Apply Mode Online
Official Website @upsc.gov.in

UPSC NDA 2 Examination Form 2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

इस भर्ती की प्रक्रिया कुछ चरणों में पूरी होगी, जिसकी सभी जरूरी तिथियाँ पहले ही घोषित कर दी गई हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 मई 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जून 2025
  • परीक्षा तिथि (NDA 2 Exam Date): 14 सितंबर 2025

UPSC NDA 2 Recruitment 2025 आवेदन शुल्क 

UPSC NDA 2 परीक्षा 2025 में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, कुछ वर्गों के लिए शुल्क में छूट दी गई है:

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹100/-
  • एससी / एसटी / महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा

पदों का विवरण व शैक्षणिक योग्यता (Post & Qualification)

UPSC NDA 2 भर्ती 2025 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई योग्यता होनी चाहिए

  • आर्मी विंग (National Defence Academy – Army): उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की हो
  • एयरफोर्स और नेवी विंग तथा INA के लिए (10+2 Cadet Entry Scheme): उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ पास किया हो।

यह जरूरी है कि आपकी शैक्षणिक योग्यता 10+2 पैटर्न के अनुसार हो और किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से प्राप्त की गई हो।

UPSC NDA 2 भर्ती 2025 आयु सीमा 

UPSC NDA 2 भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा की जानकारी अब आधिकारिक रूप से सामने आ चुकी है। इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी जन्म तिथि 2 जनवरी 2007 से पहले और 1 जनवरी 2010 के बाद की नहीं होनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि उम्मीदवार की आयु 16.5 वर्ष से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इस भर्ती में केवल अविवाहित महिला और पुरुष उम्मीदवारों को ही आवेदन की अनुमति दी गई है। इसके अलावा आयु की गणना के लिए जो तिथि मान्य होगी, वह अभ्यर्थी के मैट्रिक सर्टिफिकेट या समकक्ष प्रमाण पत्र में दर्ज होनी चाहिए। UPSC NDA परीक्षा में कोई आयु में छूट नहीं दी जाती, इसलिए सभी उम्मीदवारों को आयु सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा।

UPSC NDA 2 भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • 12वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • कैटेगरी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट (यदि मांगा जाए), आदि

UPSC NDA 2 भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया 

UPSC NDA 2 भर्ती की प्रक्रिया कुल तीन चरणों में होती है। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है। यह परीक्षा दो विषयों – गणित और सामान्य योग्यता (GAT) में होती है। गणित का पेपर 300 अंकों का होता है और GAT का पेपर 600 अंकों का होता है। दोनों पेपर MCQ (बहुविकल्पीय प्रश्न) के रूप में होते हैं और इनमें नेगेटिव मार्किंग भी होती है।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। यह इंटरव्यू करीब 5 दिन तक चलता है। इसमें उम्मीदवार की सोचने की क्षमता, आत्मविश्वास और नेतृत्व गुण की जांच की जाती है। पहले दिन स्क्रीनिंग टेस्ट होता है जिसमें IQ और कहानी परखने की परीक्षा ली जाती है।

इसके बाद उम्मीदवारों का मनोवैज्ञानिक परीक्षण, व्यक्तिगत इंटरव्यू और ग्रुप टास्क कराए जाते हैं। यह सभी प्रक्रियाएं SSB के दूसरे चरण में होती हैं। इंटरव्यू के अंत में कांफ्रेंस होती है जिसमें तय किया जाता है कि उम्मीदवार चयनित हुआ या नहीं।

SSB इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जाता है। इस टेस्ट में शरीर की लंबाई, वजन, आंखों की रोशनी और अन्य शारीरिक फिटनेस की जांच की जाती है। यह देखा जाता है कि उम्मीदवार सेना में सेवा देने के लिए पूरी तरह फिट है या नहीं।

अंत में, लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू के कुल अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। जिनका नाम लिस्ट में होता है और जो मेडिकल में भी फिट पाए जाते हैं, उन्हें NDA या नेवल अकैडमी में शामिल किया जाता है। वहां उन्हें प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) दिया जाता है और फिर वे भारतीय थलसेना, वायुसेना या नौसेना में अधिकारी बनते हैं।

UPSC NDA 2 Notification 2025 ऐसे करे आवेदन 

  • आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in पर जाना होगा।

UPSC NDA 2 Examination Form 2025

  • वहां पर NDA 2 परीक्षा के नाम से एक लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना होगा।
  • यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो आपको New Registration करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपके ईमेल और मोबाइल पर एक ओटीपी (OTP) भेजा जाएगा।
  • ओटीपी डालते ही आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा और आप लॉगिन करके आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
  • अब आप अपने रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
  • अब आपको अपने श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • सभी विवरण और दस्तावेज जांचने के बाद, आपको “Final Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक पावती रसीद (Acknowledgment Receipt) या आवेदन संख्या मिलेगी, जिसे आप भविष्य के लिए संभाल कर रखें।

Important Links

APPLY LINK Click Here
NOTIFICATION Click Here
OFFICIAL WEBSITE Click Here
Live Updates Home Page
WhatsApp Telegram

यह लेख UPSC NDA 2 Recruitment 2025 के बारे में जानकारी देने के लिए बनाया गया है। इसमें दी गई सभी बातें सरकारी नोटिफिकेशन और भरोसेमंद स्रोतों पर आधारित हैं। हमारा मकसद है कि उम्मीदवारों को नौकरी से जुड़ी सही और अपडेट जानकारी मिल सके।

हम सिर्फ सही और अपनी लिखी हुई जानकारी ही देते हैं। कोई भी भ्रामक या कॉपी की गई सामग्री हम इस्तेमाल नहीं करते। हमारी वेबसाइट Google की सभी नीतियों का पालन करती है और समय-समय पर जानकारी को अपडेट भी करती है।

ये भी पढ़ें

About Dileep Kumar

Dileep Kumar is a dedicated content writer and successful YouTuber from Bihar. He is a graduate with a passion for creating meaningful videos and articles since 2017. His YouTube channel, Ds Helping Forever, has 1.68+ million subscribers and is a trusted place for people to find information on government jobs, exam updates, application forms, career tips, and Sarkari Yojanas (government schemes). Dileep is great at explaining complex topics in a simple and easy way that helps his audience understand them better. He is known as a trusted and passionate creator of educational and career-related content.

Leave a Comment

3 thoughts on “UPSC NDA 2 Recruitment 2025: UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें योग्यता, तिथि और आवेदन प्रक्रिया”

  1. I’m literally fedup… Tommorow I made 2 payments for nda-2 registration but I got no registration…my this year is meant for nothing now& main thing I am not getting any helpline support or nothing….now the site is closed….plz tell me what to do
    “CAN’T WE GET A BETTER SITE”

    Reply
  2. I’m literally fedup… Tommorow I made 2 payments for nda-2 registration but I got no registration…my this year is meant for nothing now& main thing I am not getting any helpline support or nothing….now the site is closed….plz tell me what to do
    “CAN’T WE GET A BETTER SITE”

    Reply