Ranchi Home Guard Vacancy 2025: झारखंड के राँची जिले के युवाओं के लिए बहुत ही सुनहरा मौका आया है। राँची होम गार्ड भर्ती 2025 के तहत कुल 1614 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन संख्या 01/2025 के अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह भर्ती महिला व पुरुष दोनों अभ्यर्थियों के लिए है, और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगी।
इस भर्ती का आयोजन झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के माध्यम से किया जा रहा है। अगर आप झारखंड राज्य के निवासी हैं और 10वीं या 7वीं पास हैं, तो आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं। नीचे इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें, पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन लिंक और अन्य सभी जरूरी बातें विस्तार से बताई गई हैं।
Ranchi Home Guard Vacancy 2025 Overview
Organization | झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी , राँची |
विज्ञापन संख्या | 01/2025 |
Post Name | Home Gurd |
Total Post | 1614 |
Apply Mode | Online |
Official website | www.ranchi.nic.in |
Apply Start Date | 15 June 2025 |
Last Date to Apply | 30 June 2025 |
लेख के अन्तिम चरण मे, आपको महत्वपूर्ण लिंक्स प्रदान किया जाएगा ताकि आप इसी प्रकार के आर्टिकल्स को प्राप्त करके इनका लाभ प्राप्त कर सकें।
Ranchi Home Guard Vacancy 2025 नोटिफिकेशन
जो अभ्यार्थी राँची होम गार्ड भर्ती 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, वे भर्ती से जुड़ा ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF राँची जिले के आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसी वेबसाइट पर भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ समय-समय पर अपडेट की जाती हैं।
इस भर्ती के तहत कुल 1614 पदों पर गृह रक्षक (Home Guard) की नियुक्ति होनी है। इसमें ग्रामीण गृह रक्षक के लिए 1276 पद और शहरी गृह रक्षक के लिए 338 पद निर्धारित किए गए हैं। सभी जरूरी योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका इस नोटिफिकेशन में विस्तार से दिया गया है। इसलिए आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

राँची होम गार्ड भर्ती 2025 महत्ब्पूर्ण तिथि
कार्य | तारीख |
भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ | 22 मई 2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 15 जून 2025 से |
आवेदन भरने की अंतिम तिथि | 30 जून 2025 तक |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जल्द जारी किया जाएगा |
शारीरिक परीक्षा की संभावित तिथि | अधिसूचना के अनुसार घोषित होगी |
Ranchi Home Guard Vacancy 2025 के लिए योग्यता
राँची होम गार्ड भर्ती में दो प्रकार के पद हैं — ग्रामीण गृह रक्षक और शहरी गृह रक्षक। दोनों पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की है जिसे नीचे बताया गया हैं|
ग्रामीण गृह रक्षक (Rural Home Guard) के लिए योग्यता
- उम्मीदवार को राँची जिला के उस प्रखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए, जहाँ से वे ग्रामीण गृह रक्षक के पद के लिए आवेदन कर रहे हैं।
- इसका मतलब है कि आप केवल उसी प्रखंड के निवासी हो सकते हैं, जहाँ के लिए आवेदन कर रहे हैं।
- आवेदन के समय ऑनलाइन आवासीय प्रमाण पत्र (Residential Certificate) अपलोड करना अनिवार्य है।
- आवासीय प्रमाण पत्र के बिना आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
शहरी गृह रक्षक (Urban Home Guard) के लिए योग्यता
- उम्मीदवार को राँची जिला के शहरी क्षेत्र (नगर निगम राँची) का सामान्य निवासी होना चाहिए।
- शहरी गृह रक्षक पद के लिए आवेदक केवल राँची नगर निगम क्षेत्र के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
- आवासीय प्रमाण पत्र या निवास का सबूत ऑनलाइन आवेदन के समय अपलोड करना जरूरी होगा।
राँची होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को ₹200/- (दो सौ रुपये) का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
- आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को ₹200/- (दो सौ रुपये)
Ranchi Home Guard Vacancy 2025 Post Detail
ग्रामीण गृह रक्षक के लिए रिक्त पद :- कुल 1276 पद (पुरुष – 641 तथा महिला -635) पद
- कांके – 75 पद
- रतु – 34 पद
- चान्हो – 44 पद
- माण्डर – 38 पद
- लापुंग – 38 पद
- बुढ़मू – 75 पद
- बेड़ो -21 पद
- नामकुम – 82 पद
- अनगढ़ा – 93 पद
- सिल्ली – 88 पद
- खलारी – 110 पद
- नगड़ी – 110 पद
- इटकी 107 पद
- रहे – 52 पद
- बुंडू – 84 पद
- सोनाहातू – 88 पद
- तमाड़ – 78 पद
- ओरमांझी -59 पद
शहरी गृह रक्षक के लिए रिक्त पद :- कुल 338 पद
- महिला – 169 पद
- पुरुष – 169 पद
लेख के अन्तिम चरण मे, आपको महत्वपूर्ण लिंक्स प्रदान किया जाएगा ताकि आप इसी प्रकार के आर्टिकल्स को प्राप्त करके इनका लाभ प्राप्त कर सकें।
राँची होम गार्ड भर्ती 2025 शैक्षणिक योग्यता
राँची होम गार्ड भर्ती में दो प्रकार के पद हैं — ग्रामीण गृह रक्षक और शहरी गृह रक्षक। दोनों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
ग्रामीण गृह रक्षक के लिए
- उम्मीदवार को कम से कम 7वीं कक्षा पास होना चाहिए।
- यह योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या स्कूल से होनी चाहिए।
- 7वीं पास अभ्यर्थी भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
शहरी गृह रक्षक के लिए
- उम्मीदवार के लिए 10वीं कक्षा (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है।
- यह भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना चाहिए।
राँची होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा
इस भर्ती में आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 19 वर्ष होनी चाहिए, यानी 1 जनवरी 2025 को आपकी उम्र कम से कम 19 साल होनी जरूरी है। वहीं अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसका मतलब है कि 1 जनवरी 2025 को आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- न्यूनतम आयु: 19 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
चयन प्रक्रिया
राँची होम गार्ड भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन तीन मुख्य चरणों से किया जाएगा।
- सबसे पहले, सभी उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) से गुजरना होगा, जिसमें उनकी फिटनेस और सहनशक्ति का परीक्षण किया जाता है। इस परीक्षा में दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद जैसी फिजिकल टेस्ट शामिल होती हैं
- दूसरा चरण है दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification), जिसमें उम्मीदवारों के सभी जरूरी कागजात जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आयु प्रमाण पत्र की जांच की जाती है।
- अंतिम चरण में चयन सूची (Merit List) जारी की जाती है, जिसमें फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर सफल उम्मीदवारों के नाम शामिल होते हैं। जो उम्मीदवार इस सूची में आते हैं, उन्हें राँची होम गार्ड के पदों पर नियुक्ति दी जाती है।
Ranchi Home Guard Vacancy 2025 शारीरिक जाँच परीक्षा
ग्रामीण /शहरी गृह रक्षक के लिए
पुरुष | महिला | |
लम्बाई | 162 cm (GEN/OBC/BC) 157 cm (SC/ST) |
148 cm All category |
सीना | 79 cm (GEN/OBC/BC) 76 cm (SC/ST) |
No required |
ग्रामीण गृह रक्षक तथा गैर -तकनीक गृह रक्षक अभ्यार्थी के लिए
जाँच | पुरुष | महिला |
दौड़ (1 मिल ) | 5 मिनट या पहले -20 अंक 5 मिनट से 6 मिनट तक – 10 अंक 6 मिनट से अधिक समय लेने वाले अयोग्य मने जाएंगे। |
8 मिनट या पहले -20 अंक 8 मिनट से 10 मिनट तक – 10 अंक 10 मिनट से अधिक समय लेनेवाले अयोग्य मने जायेंगे। |
ऊँची कूद | न्यूनतम 4 फीट – 5 अंक | न्यूनतम 3 फीट -5 अंक |
लम्बी कूद | न्यूनतम 12 फीट – 5 अंक | न्यूनतम 9 फिट – 5 अंक |
शॉट पूट | 16 पोंड – न्यूनतम 16 फिट | 10 पोंड – न्यूनतम 10 फिट |
तकनीकी दक्ष शहरी गृह रक्षक अभ्यार्थिओं के लिए
जाँच | पुरुष | महिला |
दौड़ (1 मिल) | 6 मिनट या पहले – 20 अंक 6 मिनट से 8 मिनट तक – 10 अंक |
8 मिनट या पहले – 20 अंक 8 से 12 मिनट तक – 10 अंक |
ऊँची कूद | न्यूनतम 3 .5 फिट -5 अंक | न्यूनतम 2 .5 फिट – 5 अंक |
लम्बी कूद | न्यूनतम 9 फिट – 5 अंक | न्यूनतम 6 फिट – 5 अंक |
शॉट पुट | 16 पौंड – न्यूनत्तम 12 फिट | 10 पोंड न्यूनतम – 8 फिट |
Ranchi Home Guard Vacancy 2025 ऐसे करे आवेदन
- सबसे पहले आपको राँची होम गार्ड भर्ती के लिए अधिकृत वेबसाइट rportalhg.egovran.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर पहुँचने के बाद, आपको “Home Guard भर्ती 2025” या “Apply Online” का ऑप्शन दिखेगा, आपको इसपर क्लिक करना हैं|
- सबसे पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होती है।
- रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद, आपको आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, और निवास प्रमाण जैसे जरूरी विवरण सही-सही भरें।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद, आपको अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर (सिग्नेचर) और अन्य जरूरी दस्तावेज़ (जैसे आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र) को ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
- फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद, आपको आवेदन शुल्क ₹200 ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा।
- अंत में, सभी जानकारी सही भरने और शुल्क भुगतान करने के बाद, आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
- सबमिट करने के बाद, आपका आवेदन पूरी तरह जमा हो जाएगा। आवेदन का एक प्रिंटआउट (Hard Copy) जरूर निकाल लें
Important Links
Notification | Click here |
Apply Link | Click Here |
Official website | Click here |
यह लेख Ranchi Home Guard Vacancy 2025 के बारे में जानकारी देने के लिए बनाया गया है। इसमें दी गई सभी बातें सरकारी नोटिफिकेशन और भरोसेमंद स्रोतों पर आधारित हैं। हमारा मकसद है कि उम्मीदवारों को नौकरी से जुड़ी सही और अपडेट जानकारी मिल सके।
हम सिर्फ सही और अपनी लिखी हुई जानकारी ही देते हैं। कोई भी भ्रामक या कॉपी की गई सामग्री हम इस्तेमाल नहीं करते। हमारी वेबसाइट Google की सभी नीतियों का पालन करती है और समय-समय पर जानकारी को अपडेट भी करती है।
वेबसाइट rportalhg.egovran.in पर जाना होगा।