HSSC CET Haryana 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग CET 2025 की बड़ी अपडेट, आधिकारिक सूचना जारी, जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथि

HSSC CET Haryana 2025: Haryana Staff Selection Commission (HSSC) ने वर्ष 2025 के लिए Common Eligibility Test (CET) की आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा हरियाणा राज्य में ग्रुप C और ग्रुप D पदों की भर्ती के लिए जरूरी है। HSSC CET स्कोर एक प्रकार का प्रवेश पास होता है, जिसके बिना कोई भी अभ्यर्थी सरकारी नौकरियों के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। इससे पहले भी वर्ष 2022 और 2023 में CET परीक्षाएं करवाई जा चुकी हैं, और अब 2025 में एक और सत्र की घोषणा की गई है।

HSSC CET Haryana 2025

CET यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट, यह परीक्षा हरियाणा में ग्रुप C और ग्रुप D की सरकारी नौकरियों के लिए ज़रूरी होती है। अगर कोई उम्मीदवार सरकारी नौकरी पाना चाहता है, तो उसे सबसे पहले यह CET पास करना होगा। इसके बिना कोई भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकता। अगर आप भी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आज मैं आपको HSSC CET Haryana 2025 के बारे में विस्तार से बताऊंगा, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

यह भी पढ़े 

HSSC CET Haryana 2025 Overview

Recruitment Organization Haryana Staff Selection Commisison (HSSC)
Post Name Group-C and D Multiple Posts
Advt. No. Common Eligibility Test (CET)- 2025
Total Vacancies Notify Later
Notification Date 27 May 2025
Post Category HSSC CET Haryana Notification 2025
Official Website hssc.gov.in

आवेदन की तारीखें और जरूरी जानकारी

HSSC CET 2025 का फॉर्म 28 मई 2025 से भरना शुरू हो गया है। आप 12 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आपने फीस नहीं भरी है तो 14 जून 2025 तक फीस भी जमा कर सकते हैं। फॉर्म केवल HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर ही भरे जाएंगे।

Apply Start Date 28 May 2025
Apply Last Date 12 June 2025
Fees Deposit 14 June 2025

HSSC CET Haryana 2025 पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

HSSC CET 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थी को हरियाणा राज्य का निवासी होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो ग्रुप C पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास और ग्रुप D पदों के लिए 10वीं पास निर्धारित की गई है। साथ ही, जिन अभ्यर्थियों ने पहले से CET पास कर रखा है, वे पुनः आवेदन कर सकते हैं यदि उनका स्कोर तीन साल से पुराना हो गया हो।

आवेदन शुल्क 

HSSC CET 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। अगर आप General, OBC या EWS श्रेणी से आते हैं, तो आपको ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अगर आप SC, ST या PWD (दिव्यांग) श्रेणी के उम्मीदवार हैं, तो आपको कोई भी शुल्क नहीं देना है, यानी आपका आवेदन बिल्कुल मुफ्त में स्वीकार किया जाएगा।

इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जा सकता है। आप यह भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं। शुल्क जमा करने के बाद, भुगतान की रसीद जरूर सेव कर लें, ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न हो।

HSSC CET Haryana 2025 शैक्षणिक योग्यता 

HSSC CET Haryana 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग होती है। इस परीक्षा के माध्यम से Group C और Group D दोनों तरह के पदों पर भर्तियाँ होती हैं, इसलिए इन पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है।

यदि आप Group D पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास कम से कम 10वीं पास (मैट्रिकुलेशन) की डिग्री होनी चाहिए। वहीं अगर आप Group C पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपके पास 12वीं पास या ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होनी जरूरी है। कुछ तकनीकी पदों के लिए डिप्लोमा या स्पेशल कोर्स भी मांगे जा सकते हैं।

परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस

CET परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, और हर सवाल 1 नंबर का होता है। इस परीक्षा की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती, मतलब अगर जवाब गलत हो गया तो नंबर नहीं कटेगा।

प्रश्न मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी, इंग्लिश, रीजनिंग और हरियाणा राज्य से जुड़ी जानकारियों पर आधारित होते हैं। तैयारी के लिए आप पुराने पेपर, मॉडल पेपर और मॉक टेस्ट्स की मदद ले सकते हैं। इससे आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का अंदाज़ा लगेगा।

Negative Marking: No
Time: 1 Hour 45 Minutes
Total Marks: 100
Total Question: 100

Subject Questions Marks
GK + Computer 15 15
Reasoning 15 15
Maths 15 15
English 15 15
Hindi 15 15
Haryana GK 25 25

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

CET पास करने के बाद, HSSC आपके स्कोर के आधार पर आपको शॉर्टलिस्ट करता है। इसके बाद आपको संबंधित विभागों की मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू या स्किल टेस्ट में बुलाया जा सकता है। हर भर्ती का तरीका थोड़ा अलग हो सकता है। लेकिन एक बात तय है – CET स्कोर सबसे जरूरी है। अगर आपके पास वैध CET स्कोर नहीं है, तो आप किसी भी सरकारी नौकरी की चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे।

CET स्कोर की वैधता और इसके फायदे

जब कोई उम्मीदवार CET पास कर लेता है तो उसका स्कोर तीन साल तक वैध रहता है। इसका मतलब है कि इन तीन सालों में जब भी कोई नई सरकारी भर्ती निकले, आप उसमें सीधे अप्लाई कर सकते हैं। CET पास करने से आपकी भर्ती प्रक्रिया आसान हो जाती है। आपको बार-बार अलग-अलग परीक्षा नहीं देनी पड़ती। एक बार स्कोर बना लो और फिर उसका उपयोग करो।

Important Links

Notification PDF Notification
Apply Online Online Form
Official Website HSSC

 

यह लेख HSSC CET Haryana 2025 के बारे में जानकारी देने के लिए बनाया गया है। इसमें दी गई सभी बातें सरकारी नोटिफिकेशन और भरोसेमंद स्रोतों पर आधारित हैं। हमारा मकसद है कि उम्मीदवारों को नौकरी से जुड़ी सही और अपडेट जानकारी मिल सके।

हम सिर्फ सही और अपनी लिखी हुई जानकारी ही देते हैं। कोई भी भ्रामक या कॉपी की गई सामग्री हम इस्तेमाल नहीं करते। हमारी वेबसाइट Google की सभी नीतियों का पालन करती है और समय-समय पर जानकारी को अपडेट भी करती है।

ये भी पढ़ें

About Robin Hood

Leave a Comment