Bihar Poultry Farm Yojana 2025 : बिहार में मुर्गी पालन के लिए सरकार दे रही है सब्सिडी, जानिए आवेदन प्रक्रिया और लाभ

Bihar Poultry Farm Yojana 2025 : बिहार सरकार द्वारा आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में एक और ठोस कदम उठाया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के युवा और बेरोजगार व्यक्तियों को मुर्गी पालन के क्षेत्र में स्वरोजगार प्रदान करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। बिहार पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा चलाई जा रही समेकित मुर्गी विकास योजना का मुख्य उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ें और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास को गति मिल सके।

Bihar Poultry Farm Yojana 2025

Bihar Poultry Farm Yojana 2025 के तहत लेयर और ब्रॉयलर मुर्गी पालन के लिए अलग-अलग प्रकार की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। यह योजना खासकर उन लोगों के लिए है जो स्वावलंबी बनना चाहते हैं और कृषि के अतिरिक्त आय के स्रोत ढूंढ रहे हैं।

Read Also – Bihar Pension E Kyc Kaise Kare: मिनटों मे करें बिहार की किसी भी पेंशन योजना के लिए अपना E KYC, जाने क्या है पूरा प्रोसेस?

Bihar Poultry Farm Yojana 2025 : Overview

योजना का नाम Bihar Poultry Farm Yojana 2025
विभाग पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार
योजना का प्रकार राज्य स्तरीय योजना
उद्देश्य मुर्गी पालन को प्रोत्साहन और आर्थिक सहायता
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
पात्रता बिहार निवासी, प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति
सब्सिडी राशि 3 लाख से 40 लाख रुपये तक
ऑफिशियल वेबसाइट state.bihar.gov.in/ahd/CitizenHome

योजना का उद्देश्य

Bihar Poultry Farm Yojana 2025 का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाएं जाएं और किसानों को आय का एक अतिरिक्त स्रोत प्रदान किया जाए। इससे केवल बेरोजगारी ही नहीं घटेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी।

इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ

Bihar Poultry Farm Yojana 2025 इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को पोल्ट्री फार्म की स्थापना के लिए आर्थिक सहायता और सब्सिडी प्रदान की जाती है। कुछ मुख्य लाभ इस प्रकार हैं:

  • लेयर मुर्गी पालन के लिए 5000/10000 क्षमता की इकाइयों पर अनुदान
  • ब्रॉयलर मुर्गी पालन के लिए 3000 क्षमता की यूनिट पर अनुदान
  • अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग को 50% तक की सब्सिडी
  • सामान्य वर्ग को 30% तक की सब्सिडी
  • चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर

पात्रता शर्तें

Bihar Poultry Scheme 2025 के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित पात्रताएं होनी चाहिए:

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • न्यूनतम 5 दिवसीय कुक्कुट पालन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना चाहिए
  • इच्छुक व्यक्ति के पास वांछित भूमि का साक्ष्य होना चाहिए
  • पासबुक, एफ.डी. या अन्य कोई आर्थिक साक्ष्य होना चाहिए

Read Also – MSME Registration Kaise Kare: छोटे व्यापारियों के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे करें MSME रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री में – जानें तरीका

आवश्यक दस्तावेज़

Bihar Poultry Farm Yojana 2025 आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए दस्तावेज़ों को तैयार रखें:

  • आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • पासबुक की कॉपी
  • अद्यतन लगान रसीद या एलपीसी
  • प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ऋण और स्वलागत व्यवस्था

Bihar Poultry Farm Yojana 2025 लाभार्थी यदि चाहे तो स्वलागत से फार्म शुरू कर सकते हैं या फिर बैंक से ऋण लेकर। सरकार ने बैंकिंग संस्थाओं के साथ मिलकर योजना को सरल और सुविधाजनक बनाया है। ऋण प्रक्रिया लाभार्थी स्वयं पूरी करेगा।

सब्सिडी की राशि और खर्च

यदि कोई व्यक्ति 10000 मुर्गियों का फार्म शुरू करना चाहता है तो लगभग 10 से 12 लाख रुपये का खर्च आता है। सरकार की तरफ से 40 लाख तक का लोन भी उपलब्ध हो सकता है।

फार्म की क्षमता अनुमानित खर्च अधिकतम ऋण सामान्य वर्ग सब्सिडी आरक्षित वर्ग सब्सिडी
5000 मुर्गी 6 लाख 20 लाख 30% 50%
10000 मुर्गी 12 लाख 40 लाख 30% 50%

चयन प्रक्रिया

Bihar Murgi Palan Yojana 2025 के तहत चयन राज्य योजना और सात निश्चय-2 के निर्देशों के आधार पर किया जाएगा। पात्र आवेदकों को प्रशिक्षण और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर चयन किया जाता है।

योजना की प्राथमिकताएं

  • स्वलागत व्यवस्था को प्राथमिकता
  • प्रशिक्षण प्राप्त आवेदकों को वरीयता
  • पहले आओ, पहले पाओ नीति

योजना का प्रभाव

Bihar Murgi Palan Scheme 2025 से अब तक हजारों किसानों को सीधा लाभ मिल चुका है। इससे ना केवल बेरोजगारी में कमी आई है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिला है। साथ ही महिलाएं भी इस योजना के तहत फार्मिंग शुरू कर रही हैं, जिससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

योजना से जुड़े कुछ तथ्य

  • योजना सभी जिलों में लागू है
  • सात निश्चय योजना का प्रमुख हिस्सा
  • आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में प्रभावी कदम

आवेदन प्रक्रिया

Poultry Farm Yojana Bihar 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इसके लिए:

  • विभागीय वेबसाइट (state.bihar.gov.in/ahd) पर जाएं

  • अपना पंजीकरण करें आधार या वोटर आईडी से
  • सभी जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें
  • लॉगिन करके फॉर्म भरें और सबमिट करें

Important Links

Online Apply Official Notification
Official Website Sarkari Yojana
WhatsApp Telegram

निष्कर्ष

Bihar Poultry Farm Yojana 2025 उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर है जो कम लागत में स्वरोजगार की तलाश कर रहे हैं। इस योजना से जुड़कर आप न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार देने का अवसर पा सकते हैं। यदि आप पात्र हैं, तो जल्द से जल्द इस योजना के तहत आवेदन करें और अपने सपनों को उड़ान दें।

FAQ’s~Bihar Poultry Farm Yojana 2025

[sc_fs_multi_faq headline-0=”h2″ question-0=”क्या इस योजना के अंतर्गत सभी को सब्सिडी मिलेगी?” answer-0=”नहीं, केवल उन्हीं व्यक्तियों को सब्सिडी मिलेगी जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और जिनका चयन प्रशिक्षण एवं दस्तावेजों के आधार पर किया गया है।” image-0=”” headline-1=”h2″ question-1=”क्या प्रशिक्षण जरूरी है?” answer-1=”हां, मान्यता प्राप्त सरकारी संस्थान से न्यूनतम 5 दिवसीय कुक्कुट पालन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।” image-1=”” count=”2″ html=”true” css_class=””]

ये भी पढ़ें

About Dileep Kumar

Dileep Kumar is a dedicated content writer and successful YouTuber from Bihar. He is a graduate with a passion for creating meaningful videos and articles since 2017. His YouTube channel, Ds Helping Forever, has 1.68+ million subscribers and is a trusted place for people to find information on government jobs, exam updates, application forms, career tips, and Sarkari Yojanas (government schemes). Dileep is great at explaining complex topics in a simple and easy way that helps his audience understand them better. He is known as a trusted and passionate creator of educational and career-related content.

Leave a Comment