Bihar Police Havildar Instructor Vacancy 2026 Notification (Out) – Apply Online For 122 Posts, Check Eligibility, Age Limit, Selection Process

Bihar Police Havildar Instructor Vacancy 2026: Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) ने साल 2026 के लिए बिहार पुलिस में Havildar Instructor (अधिनायक अनुदेशक) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती बिहार के होमगार्ड विभाग के तहत की जाएगी। जो उम्मीदवार पुलिस विभाग में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग और अनुशासन से जुड़े काम करने होंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यता और नियमों को पूरा करना जरूरी होगा।

Bihar Police Havildar Instructor Vacancy 2026

इस भर्ती का विज्ञापन संख्या 05/2026 है और इसका नोटिफिकेशन 28 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 01 मई 2026 से 01 जून 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रखें कि आवेदन सिर्फ BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, इसलिए किसी अन्य तरीके से आवेदन मान्य नहीं होगा।

Bihar BPSSC Police Havildar Instructor Recruitment 2026

आज के इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Police Havildar Instructor Vacancy 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आसान भाषा में बताएंगे। इसमें आयु सीमा, योग्यता, आवेदन करने का तरीका, चयन प्रक्रिया, फिजिकल टेस्ट और एग्जाम पैटर्न जैसी सभी बातें शामिल होंगी। अगर आप बिहार पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत काम की है। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें, ताकि आपको पूरी जानकारी मिल सके।

Bihar BPSSC Police Havildar Instructor Recruitment 2026 Overview

Organization Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC)
Department Home Guard Department, Bihar
Post Name Havildar Instructor (Adhinayak Anudeshak)
Advertisement No. 05/2026
Total Vacancies 122 Posts
Job Location Bihar
Application Mode Online
Notification Release Date 28 April 2026
Application Start Date 01 May 2026
Last Date to Apply 01 June 2026
Application Fee ₹100 (All Categories)
Age Limit 18–37 Years (Male), 18–40 Years (Female)
Selection Process Written Exam, PMT, PET, Document Verification, Medical

Bihar BPSSC Police Havildar Instructor Recruitment 2026 Notification Released

आज के इस लेख में हम उन सभी उम्मीदवारों का स्वागत करते हैं जो बिहार पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं। आपको बता दें कि Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) ने होमगार्ड विभाग में Havildar Instructor (अधिनायक अनुदेशक) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Read Also…

इस भर्ती में कुल 122 पद रखे गए हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत निकाली गई है और इसका नोटिफिकेशन 28 अप्रैल 2026 को जारी हुआ है। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 01 मई 2026 से 01 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026 की पूरी जानकारी आसान भाषा में देंगे, ताकि आप घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकें और इस मौके का फायदा उठा सकें।

BPSSC Police Havildar Instructor Recruitment 2026: Important Dates

Event Date
Notification Release Date 28 April 2026
Application Start Date 01 May 2026
Last Date to Apply Online 01 June 2026
Last Date for Fee Payment 01 June 2026
Admit Card Release Before Exam
Exam Date As per Schedule

Bihar Police Havildar Category Wise Vacancy 2026

Category  Vacancies
UR 48
EWS 12
EBC 22
BC 15
BC Female 4
SC 19
ST 2
Total 122

Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026: Application Fee

Category Application Fee
General / BC / EWS / Other State ₹100
SC / ST ₹100
Mode of Payment  Online (Debit Card, Credit Card, UPI, Net Banking)

Bihar Home Guard Havildar Instructor Vacancy 2026: Educational Qualification

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। BPSSC के नोटिफिकेशन के अनुसार वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो तय योग्यता रखते हैं।

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है।
  • यह योग्यता भारत या किसी भी राज्य के मान्यता प्राप्त बोर्ड से मान्य होगी।
  • SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 45% अंक होना आवश्यक है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें, ताकि योग्यता से जुड़ी कोई गलती न हो।

Bihar Home Guard Havildar Instructor Vacancy 2026: Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को तय की गई आयु सीमा को पूरा करना जरूरी है। BPSSC के नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों की उम्र की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।

साथ ही, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी। छूट से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए।

Category  Age Limit 
Minimum Age 18 Years
Maximum Age (Male) 37 Years
Maximum Age (Female) 40 Years
Age Calculation Date 01 August 2025
Age Relaxation As per Government Rules

Bihar Home Guard Havaldar Instructor Salary 2026

बिहार पुलिस होमगार्ड विभाग में हवलदार इंस्ट्रक्टर (Havildar Instructor) के पद पर चयन होने पर उम्मीदवारों को अच्छा वेतन मिलता है। BPSSC के अनुसार इस पद के लिए सैलरी ₹25,500 से ₹81,100 (लेवल-4) के बीच होती है। इसके अलावा, कर्मचारियों को सरकार की तरफ से अलगअलग भत्ते भी दिए जाते हैं, जिससे कुल वेतन और बढ़ जाता है।

Component Details
Pay Level Level-4 (7th Pay Commission)
Pay Scale ₹25,500 – ₹81,100 per month
Basic Pay ₹25,500
In-Hand Salary (Approx) ₹30,000 – ₹40,000 per month
Allowances DA, HRA, TA & Other Govt. Allowances

Bihar Police Havildar Instructor Selection Process 2026

BPSSC द्वारा इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। हर चरण को पास करना जरूरी होगा, तभी उम्मीदवार आगे बढ़ पाएगा। जो उम्मीदवार सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, उन्हें ही अंतिम चयन के लिए योग्य माना जाएगा।

इस भर्ती का चयन निम्न चरणों में होगा:

  1. Written Exam
  2. Physical Measurement Test (PMT) & Physical Efficiency Test (PET)
  3. Medical Examination
  4. Document Verification

Final Merit

  • अंतिम चयन केवल PET स्कोर के आधार पर होगा
  • लिखित परीक्षा के अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे

Bihar Police Havildar Instructor Exam Pattern 2026

बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। यह परीक्षा Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) द्वारा आयोजित की जाएगी और इसका स्तर 10वीं कक्षा (मैट्रिक) के बराबर होगा। इसमें अलग-अलग विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा केवल पास करने के लिए होगी (क्वालिफाइंग), यानी इसके नंबर मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को आगे शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा केवल उन्हीं उम्मीदवारों की होगी जिनका आवेदन फॉर्म सही पाया जाएगा।
  • परीक्षा का स्तर बिहार बोर्ड की 10वीं (मैट्रिक) या उसके बराबर होगा।
  • इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा OMR शीट (पेन-पेपर) के माध्यम से होगी।
  • अगर कोई उम्मीदवार 30% से कम अंक लाता है, तो उसे फेल माना जाएगा।
  • यह परीक्षा सिर्फ क्वालिफाइंग होगी, यानी इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।
  • लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर खाली पदों के 5 गुना उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाएगा।
  • जिन उम्मीदवारों के अंक समान होंगे, उन्हें भी अगले चरण यानी PET में शामिल किया जाएगा।
Exam Details  Information
Exam Level 10th (Matric Level)
Subjects Hindi, English, Mathematics, Science, Social Science, General Knowledge & Current Affairs
Number of Questions 100
Total Marks 100
Duration 2 Hours
Question Type Objective (MCQ)
Mode of Evaluation OMR Sheet Based
Minimum Qualifying Marks 30%
Nature of Exam Qualifying Only
Selection for PET Vacancies के 5 गुना (Category-wise)
  • नोट: इस भर्ती में लिखित परीक्षा सिर्फ एक छंटनी (स्क्रीनिंग) टेस्ट है। इसलिए उम्मीदवारों को केवल इसे पास करने पर ही नहीं, बल्कि अपनी फिजिकल तैयारी पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। क्योंकि आखिर में चयन मुख्य रूप से PET (फिजिकल टेस्ट) के आधार पर ही किया जाएगा।

Bihar Police Havildar Instructor Physical Test 2026

बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 में दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होता है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को दौड़, ऊँची कूद और गोला फेंक जैसी शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेना होता है। यह परीक्षा केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए होगी जो लिखित परीक्षा पास करेंगे। PET में जो अंक मिलेंगे, उसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, यानी अंतिम चयन में PET की सबसे बड़ी भूमिका होगी।

Bihar Police Havildar Instructor Physical Standards 2026

  • इस भर्ती में उम्मीदवारों को तय किए गए शारीरिक मापदंड (Height, Chest, Weight) पूरे करना जरूरी है।
  • पुरुष उम्मीदवारों की छाती में कम से कम 5 सेमी का फैलाव (Expansion) होना चाहिए।
  • महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना जरूरी है।
  • ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मापदंड BC वर्ग के अनुसार ही लागू होंगे।
Category  Height (Minimum) Chest (Without Expansion) Chest (Expanded)
General / BC (Male) 165 cm 81 cm 86 cm
EBC (Male) 160 cm 81 cm 86 cm
SC / ST (Male) 160 cm 79 cm 84 cm
Female (All Category) 155 cm Not Applicable Not Applicable
Transgender As per BC Category As Applicable As Applicable

Bihar Police Havildar Instructor PET 2026

  • PET के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर बुलाया जाएगा।
  • सभी उम्मीदवारों के लिए PET देना अनिवार्य है।
  • PET में दौड़ (Running), ऊँची कूद (High Jump) और गोला फेंक (Shot Put) शामिल होंगे।
  • इन तीनों स्पर्धाओं को पास करना जरूरी है।
  • हाई जंप और गोला फेंक के लिए अधिकतम 3 मौके दिए जाएंगे।
  • जो उम्मीदवार दौड़ में फेल हो जाएंगे, वे आगे की स्पर्धाओं में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Running (50 Marks) 

  • Male (1.6 KM)
Time  Marks
Below 5 Minutes 50
5 – 5:20 Minutes 40
5:20 – 5:40 Minutes 30
5:40 – 6 Minutes 20
Above 6 Minutes Fail
  • Female (1 KM)
Time  Marks (अंक)
Below 4 Minutes 50
4 – 4:20 Minutes 40
4:20 – 4:40 Minutes 30
4:40 – 5 Minutes 20
Above 5 Minutes Fail

Shot Put (25 Marks)

  • Male (16 Pound)
Distance  Marks 
16 – 17 Feet 9
17 – 18 Feet 13
18 – 19 Feet 17
19 – 20 Feet 21
Above 20 Feet 25
Below 16 Feet Fail
  • Female (12 Pound)
Distance Marks
12 – 13 Feet 9
13 – 14 Feet 13
14 – 15 Feet 17
15 – 16 Feet 21
Above 16 Feet 25
Below 12 Feet Fail

High Jump (25 Marks)

  • Male
Height  Marks
4 Feet 13
4 Feet 4 Inch 17
4 Feet 8 Inch 21
5 Feet 25
Below 4 Feet Fail
  • Female
Height  Marks 
3 Feet 13
3 Feet 4 Inch 17
3 Feet 8 Inch 21
4 Feet 25
Below 3 Feet Fail

Note

  • PET कुल 100 अंकों का होगा।
  • Height, Chest और Weight के लिए कोई अंक नहीं मिलेंगे, ये केवल पास (Qualifying) करने के लिए हैं।
  • अगर उम्मीदवार किसी भी एक स्पर्धा में फेल हो जाता है, तो उसे अयोग्य (Disqualified) माना जाएगा।
  • अंतिम मेरिट लिस्ट सिर्फ PET में मिले अंकों के आधार पर ही बनाई जाएगी।

Documents Required for Bihar Police Havildar Instructor Vacancy Apply

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए। BPSSC के नियमों के अनुसार इन दस्तावेजों को सही फॉर्मेट में अपलोड करना जरूरी है, नहीं तो आपका आवेदन फॉर्म रद्द किया जा सकता है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार करके रखें, ताकि आवेदन करते समय कोई परेशानी न हो।

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करते समय लगने वाले सभी आवश्यक दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित है:

  • Recent Passport Size Photograph
  • Signature
  • 10th Marksheet & Certificate (Date of Birth Proof)
  • 12th (Intermediate) Marksheet & Certificate
  • Caste Certificate (if applicable)
  • EWS Certificate (if applicable)
  • Domicile Certificate (Bihar Resident Proof)
  • Identity Proof (Aadhaar Card / Voter ID / PAN Card etc.)
  • Mobile Number & Valid Email ID

How To Apply Online for Bihar Police Havildar Instructor Vacancy 2026?

अगर आप Bihar Police Havildar Instructor Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें। आवेदन करने का लिंक नीचे टेबल में दिया जाएगा। आप इस भर्ती के लिए केवल BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Bihar Police Havildar Instructor Vacancy 2026

  • होमपेज पर “Havildar Instructor Recruitment 2026 (Advt. 05/2026)” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब “New Registration” पर क्लिक करें।
  • फिर “Register & Make Payment” विकल्प चुनें।
  • दिए गए निर्देश पढ़कर “Proceed To Registration” पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म ध्यान से भरें और आगे बढ़ें।
  • भरी हुई जानकारी को प्रीव्यू में अच्छी तरह जांच लें।
  • अब “Make Payment” पर क्लिक करके ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • पेमेंट के बाद “Proceed To Fill Application Form” पर जाएं।
  • पूरा आवेदन फॉर्म सही-सही भरें।
  • अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अंत में “Submit” पर क्लिक करें।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका प्रिंट या PDF सेव करके रख लें।

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि सारी जानकारी सही भरें और आखिरी तारीख से पहले फॉर्म जमा कर दें।

Conclusion

हमने इस लेख में Bihar Police Havildar Instructor Vacancy 2026 की सभी जरूरी जानकारी आसान भाषा में बताई है। BPSSC की यह भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा मौका है जो बिहार पुलिस या होमगार्ड में नौकरी करना चाहते हैं। इस भर्ती में कुल 122 पद हैं और 12वीं पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 01 मई 2026 से 01 जून 2026 तक होगा। इसलिए उम्मीदवार समय रहते आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़कर ऑनलाइन आवेदन जरूर करें। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें। अगर आपके मन में कोई सवाल है, तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

Important Links

Apply Online Click Here (Link Active on 01/05/2026)
Applicant Login Click Here To Registration
Official Notification Download Notification
Official Website Open Official Website
More. Defence Jobs Click Here
Join Our Telegram Channel Join Now
CRPF Tradesman Recruitment 2026 Click Here
RRB ALP New Recruitment 2026
Click Here

 

हमें आशा है कि आपको हमारा यह लेख आप सभी को अच्छा लगा होगा, लेख संबन्धित किसी भी सवाल और सुझाव के लिए आप नीचे कमेन्ट कर सकते है हम आप के हर सवाल का जवाब जरूर देने की कोशिश करेंगे। इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़ने के लिए आप सभी का तहेदिल से धन्यवाद |

ये भी पढ़ें

About Dipak Singh

Dipak Kumar is an article writer and graphic designer who loves creating educational content, sharing updates on Sarkari Yojanas, and providing job-related news. He is currently a graduate appearing student. With "Three" years of experience in writing and graphic design, Dipak focuses on making content that is easy to understand and helpful to readers. In his free time, he enjoys traveling, reading, and cooking.

Leave a Comment