Bihar Daroga New Vacancy 2026: 150 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, 09 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा, महत्वपूर्ण तिथियां

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने Police Sub Inspector (General Closed Cadre) के 150 पदों पर सीधी भर्ती के लिए Advt. No. 09/2026 जारी कर दिया है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 09 जुलाई 2026 से 09 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा एवं अन्य निर्धारित चरणों के आधार पर किया जाएगा।

Bihar Daroga New Vacancy 2026

Bihar Daroga Vacancy 2026 Overview

Particular Details
भर्ती बोर्ड बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)
विभाग गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार सरकार
पद का नाम Police Sub Inspector (General Closed Cadre)
विज्ञापन संख्या 09/2026
कुल रिक्तियां 150
वेतनमान Pay Level-6
आवेदन का माध्यम Online
नौकरी का स्थान बिहार
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

Important Dates

Event Date
Official Notification 03 जुलाई 2026
Online Apply Start 09 जुलाई 2026
Last Date to Apply 09 अगस्त 2026
Admit Card बाद में जारी होगा
Exam Date आयोग द्वारा घोषित की जाएगी

ऑनलाइन आवेदन केवल BPSSC पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। प्रत्येक अभ्यर्थी केवल एक ही आवेदन कर सकता है।

Educational Qualification

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का 01 अगस्त 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Note- यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित कट-ऑफ तिथि तक स्नातक उत्तीर्ण नहीं है, तो वह इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

Age Limit

आयु की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।

श्रेणी-वार अधिकतम आयु सीमा का विवरण इस प्रकार है:

श्रेणी (Category) अधिकतम आयु सीमा (Maximum Age)
सामान्य (General) पुरुष 37 वर्ष
सामान्य (General) महिला 40 वर्ष
ओबीसी / ईबीसी (OBC / EBC – पुरुष व महिला) 40 वर्ष
एससी / एसटी (SC / ST – पुरुष व महिला) 42 वर्ष

न्यूनतम आयु तथा विभिन्न वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा अधिसूचना में बिहार सरकार के आरक्षण नियमों के अनुसार निर्धारित की गई है। संबंधित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार आयु सीमा अवश्य जांच लेनी चाहिए।

Vacancy Details

इस भर्ती के अंतर्गत Police Sub Inspector (General Closed Cadre) के कुल 150 पद अधिसूचित किए गए हैं।

Category Wise Vacancy

Category Vacancy
अनारक्षित (UR) 60
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 15
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 27
अनुसूचित जाति (SC) 24
पिछड़ा वर्ग (BC) 18
पिछड़ा वर्ग महिला (BC Female) 04
अनुसूचित जनजाति (ST) 02
Total 150

महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण तथा स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों के लिए निर्धारित आरक्षण का प्रावधान भी अधिसूचना में दिया गया है।

Eligibility

इस भर्ती के लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं। बिहार राज्य के आरक्षण संबंधी लाभ केवल पात्र अभ्यर्थियों को ही दिए जाएंगे।

Physical Eligibility (शारीरिक योग्यता)

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक माप परीक्षण (PST) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। केवल निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण के लिए पात्र होंगे।

Height (ऊँचाई)

वर्ग पुरुष महिला
General / BC / EBC 165 सेमी 155 सेमी
SC / ST 160 सेमी 155 सेमी

Chest (केवल पुरुष)

वर्ग बिना फुलाए फुलाने पर
General / BC / EBC 81 सेमी 86 सेमी
SC / ST 79 सेमी 84 सेमी

 

महत्वपूर्ण: सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना अनिवार्य है।

  • महिला अभ्यर्थियों के लिए सीने की माप नहीं होगी।
  • पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीना फुलाने के बाद कम से कम 5 सेंटीमीटर का अंतर होना अनिवार्य होगा।

Salary Details

चयनित अभ्यर्थियों को Pay Level-6 के अंतर्गत वेतन प्रदान किया जाएगा।

Post Pay Level
Police Sub Inspector (General Closed Cadre) Level-6

इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) तथा अन्य अनुमन्य भत्ते भी देय होंगे।

Bihar Daroga New Recruitment 2026 Exam Pattern & Syllabus

भर्ती प्रक्रिया में कुल तीन चरण होंगे—

  1. Preliminary Examination
  2. Main Examination
  3. Physical Standard Test (PST)

Stage-1 : Preliminary Examination

प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट होगी। इसके अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Particular Details
Exam Mode Offline (OMR Based)
Question Type Objective (Multiple Choice)
Total Questions 100
Total Marks 200 Marks
Time Duration 2 Hours
Marks for Correct Answer +2 Marks
Negative Marking -0.25 Marks
Qualifying Marks Minimum 30% Marks

Preliminary Syllabus

प्रारंभिक परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे—

  • English Language
  • General Knowledge
  • Hindi Language
  • Reasoning Ability
  • Current Affairs

महत्वपूर्ण बिंदु

  • 30% से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी Main Exam के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • रिक्तियों के लगभग 10 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • यदि परीक्षा एक से अधिक पालियों में आयोजित होती है, तो Equi-Percentile Normalization Method लागू होगी।

Stage-2 : Main Examination

मुख्य परीक्षा दो प्रश्न-पत्रों में आयोजित होगी।

Paper-I (Objective Test)

Particular Details
Duration 3 Hours
Total Questions 200
Total Marks 200
Question Type Objective
Correct Answer +1 Mark
Negative Marking -0.25 Mark

Paper-I Subject Wise Marks

Subject Marks
General Studies & Current Affairs 50
Mathematics & Quantitative Aptitude 40
Reasoning & Analytical Ability 40
English Language 20
Hindi Language 20
Bihar General Knowledge 30
Total 200

Paper-II (Descriptive Test)

Particular Details
Duration 1 Hour
Total Marks 50
Exam Type Subjective (Descriptive)

Paper-II Syllabus

Subject Marks
Hindi Essay 15
English Essay 15
English Precis Writing 10
Hindi to English Translation 10
Total 50

महत्वपूर्ण बिंदु

  • दोनों प्रश्न-पत्रों में कम से कम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
  • मुख्य परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के लगभग 3 गुना अभ्यर्थियों को Physical Test के लिए बुलाया जाएगा।

Selection Process

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होगी—

1. Preliminary Examination

  • 100 प्रश्न, 200 अंक
  • न्यूनतम 30% अंक आवश्यक
  • रिक्तियों के 10 गुना अभ्यर्थी Main Exam के लिए चयनित होंगे।

2. Main Examination

  • Paper-I (Objective) – 200 अंक
  • Paper-II (Descriptive) – 50 अंक
  • दोनों पेपर में न्यूनतम 30% अंक अनिवार्य।

3. Physical Standard Test (PST)

मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के—

  • Height
  • Chest (पुरुष)
  • Weight (महिला)

की जांच की जाएगी। निर्धारित मापदंड पूरा नहीं करने वाले अभ्यर्थी अयोग्य घोषित होंगे। PST के लिए अलग से अंक नहीं दिए जाएंगे।

Final Merit List

अंतिम मेरिट सूची केवल Main Written Examination में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो वरीयता का क्रम निम्न रहेगा—

  1. अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता।
  2. यदि आयु भी समान हो, तो अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता।
  3. यदि दोनों समान हों, तो 10वीं के प्रमाणपत्र में दर्ज नाम के हिंदी वर्णमाला क्रम के आधार पर वरीयता दी जाएगी।

Important Link

Online Apply Link Available From 9 July 2026
Official Notificaiton Click Here
Official Website Click Here
Join Whatsapp Channel Click Here
Anganwadi New Vacancy 2026 Click Here

 

ये भी पढ़ें

About Dileep Kumar

Dileep Kumar is a dedicated content writer and successful YouTuber from Bihar. He is a graduate with a passion for creating meaningful videos and articles since 2017. His YouTube channel, Ds Helping Forever, has 1.68+ million subscribers and is a trusted place for people to find information on government jobs, exam updates, application forms, career tips, and Sarkari Yojanas (government schemes). Dileep is great at explaining complex topics in a simple and easy way that helps his audience understand them better. He is known as a trusted and passionate creator of educational and career-related content.

Leave a Comment