Utkarsh Bank Finance Bharti 2025: उत्कर्ष बैंक में माइक्रोफाइनेंस प्रोफाइल के लिए वॉक-इन इंटरव्यू, 12वीं पास और ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Utkarssh Bank Finance Bharti 2025: अगर आप 12वीं या ग्रेजुएशन पास हैं और बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बिहार के कई जिलों में माइक्रोफाइनेंस बैंकिंग प्रोफाइल के लिए भर्ती निकाली है। इसके लिए वॉक-इन इंटरव्यू 31 मई 2025 को आयोजित किया जाएगा।

Utkarssh Bank Finance Bharti 2025

यह बैंक युवाओं को अपने साथ जोड़कर उन्हें बैंकिंग क्षेत्र में ट्रेनिंग और रोजगार दोनों उपलब्ध कराता है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर आप एक अच्छी सैलरी के साथ स्थायी करियर की शुरुआत कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में भाग लेकर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Utkarssh Bank Finance Bharti 2025 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नीचे पुरे विस्तार से बताया गया है, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

यह भी पढ़े 

Utkarssh Bank Finance Bharti 2025 Overview

जानकारी विवरण
भर्ती संस्था उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड
पद का नाम फील्ड एग्जीक्यूटिव, सीनियर एग्जीक्यूटिव, ब्रांच मैनेजर
योग्यता 12वीं पास / ग्रेजुएट + 2 व्हीलर जरूरी
अनुभव फ्रेशर और अनुभव वाले दोनों के लिए मौका
इंटरव्यू की तिथि 31 मई 2025 (शनिवार)
समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
चयन प्रक्रिया वॉक-इन इंटरव्यू (सीधा इंटरव्यू, कोई परीक्षा नहीं)
स्थान बिहार के अलग-अलग जिलों में (नीचे लिस्ट दी गई है)
सैलरी बैंक के नियमानुसार (पोस्ट और अनुभव के अनुसार अलग-अलग)
आधिकारिक वेबसाइट www.utkarsh.bank

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बिहार के युवाओं के लिए एक शानदार मौका निकाला है। यह भर्ती सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए की जा रही है। इसका मतलब है कि आपको कोई फॉर्म नहीं भरना, कोई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करना – बस तय तारीख को इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना है। यह मौका उन युवाओं के लिए है जो 12वीं पास हैं या ग्रेजुएशन कर चुके हैं और बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं।

Utkarssh Bank Finance Bharti 2025
Utkarssh Bank Finance Bharti 2025

इस भर्ती में कौन-कौन से पद हैं?

1. प्रशिक्षु फील्ड एग्जीक्यूटिव (Trainee Field Executive)

इस पद पर उन्हीं युवाओं को लिया जाएगा जो हाल ही में 12वीं पास हुए हैं या फिर फ्रेश ग्रेजुएट हैं। इनके पास कोई अनुभव नहीं है, लेकिन काम करने की इच्छा है।

  • उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना जरूरी है।
  • उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास अपना 2 व्हीलर वाहन (बाइक/स्कूटी) होना चाहिए।

2. सीनियर फील्ड एग्जीक्यूटिव

इस पद पर ऐसे युवाओं को मौका दिया जाएगा जो पहले से किसी माइक्रोफाइनेंस या फील्ड वर्क से जुड़े रहे हैं। इन्हें कुछ जिम्मेदार कार्य सौंपे जाएंगे।

  • शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन होना आवश्यक है।
  • आवेदक की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव जरूरी है।
  • बाइक होना अनिवार्य है क्योंकि इस पद पर फील्ड विजिट करना होता है।

3. शाखा प्रमुख / सहायक शाखा प्रमुख (Branch Head / Asst. Branch Head)

यह पद अनुभव रखने वाले लोगों के लिए है। अगर आपके पास बैंक या फाइनेंस से जुड़ा अच्छा अनुभव है, तो आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन है।
  • उम्र की सीमा 18 से 32 वर्ष है।
  • अनुभव कम से कम 3 वर्षों का होना चाहिए।
  • इस पद के लिए लीडरशिप क्वालिटी भी जरूरी मानी जाएगी।

भर्ती की प्रक्रिया क्या है?

उत्कर्ष बैंक की यह भर्ती प्रक्रिया बहुत ही सीधी और सरल है। इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है, जिसे हम वॉक-इन इंटरव्यू कहते हैं। इसमें आपको न तो ऑनलाइन फॉर्म भरना है और न ही किसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना है। बस आपको दिए गए तारीख और स्थान पर समय से पहुंच जाना है और इंटरव्यू में शामिल होना है।

इंटरव्यू की तारीख और समय क्या है?

इस भर्ती का वॉक-इन इंटरव्यू 31 मई 2025 (शनिवार) को रखा गया है। इंटरव्यू की प्रक्रिया सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी। आपको सलाह दी जाती है कि आप समय से पहले इंटरव्यू स्थल पर पहुंच जाएं ताकि आपको किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इंटरव्यू कहाँ-कहाँ हो रहा है?

इस भर्ती प्रक्रिया को बिहार के कई प्रमुख शहरों में आयोजित किया जा रहा है। इसमें पटना, गया, सासाराम, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज, बेतिया, भागलपुर, लखीसराय, पूर्णिया आदि जिले शामिल हैं। हर जिले में एक विशेष स्थान तय किया गया है, जहाँ इंटरव्यू लिया जाएगा। हर जिले के लिए एक-एक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर कॉल करके आप सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इंटरव्यू के दिन क्या-क्या साथ ले जाना होगा?

इंटरव्यू में भाग लेने के लिए आपको नीचे दिए गए दस्तावेज़ अपने साथ ले जाने होंगे

  1. अपना अपडेटेड बायोडेटा या रिज़्यूमे
  2. पासपोर्ट साइज की एक या दो फोटो
  3. आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र
  4. 12वीं या ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  5. यदि आपके पास कोई अनुभव है तो उसका प्रमाण पत्र
  6. अपना ड्राइविंग लाइसेंस (अगर आपके पास 2 व्हीलर है)

सैलरी और अन्य लाभ क्या दिए जायेंगे?

इस भर्ती के तहत नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को उत्कर्ष बैंक की पॉलिसी के अनुसार सैलरी दी जाएगी। यह सैलरी आपकी पोस्ट, अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर तय की जाएगी। इसके अलावा बैंक द्वारा इंसेंटिव, ट्रैवल अलाउंस और प्रमोशन के मौके भी दिए जाते हैं।

Important Links

Official Notice  Click Here
WhatsApp Telegram
Live Updates Official Website

 

यह लेख Utkarssh Bank Finance Bharti 2025 के बारे में जानकारी देने के लिए बनाया गया है। इसमें दी गई सभी बातें सरकारी नोटिफिकेशन और भरोसेमंद स्रोतों पर आधारित हैं। हमारा मकसद है कि उम्मीदवारों को नौकरी से जुड़ी सही और अपडेट जानकारी मिल सके।

हम सिर्फ सही और अपनी लिखी हुई जानकारी ही देते हैं। कोई भी भ्रामक या कॉपी की गई सामग्री हम इस्तेमाल नहीं करते। हमारी वेबसाइट Google की सभी नीतियों का पालन करती है और समय-समय पर जानकारी को अपडेट भी करती है।

ये भी पढ़ें

About Dileep Kumar

Dileep Kumar is a dedicated content writer and successful YouTuber from Bihar. He is a graduate with a passion for creating meaningful videos and articles since 2017. His YouTube channel, Ds Helping Forever, has 1.68+ million subscribers and is a trusted place for people to find information on government jobs, exam updates, application forms, career tips, and Sarkari Yojanas (government schemes). Dileep is great at explaining complex topics in a simple and easy way that helps his audience understand them better. He is known as a trusted and passionate creator of educational and career-related content.

Leave a Comment