Pan Card Ghar Par Kaise Order Karen 2026: खोया हुआ या पुराना पैन कार्ड घर पर कैसे ऑर्डर करें ?

Pan Card Ghar Par Kaise Order Karen 2026: दोस्तों अगर आपका पैन कार्ड खो गया है, फट गया है या जल जाने के कारण अब इस्तेमाल लायक नहीं रहा, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अब आप बहुत ही आसान तरीके से सिर्फ ₹50 में अपना नया पैन कार्ड अपने घर मंगवा सकते हैं। पैन कार्ड आज के समय में एक जरूरी डॉक्युमेंट बन गया है। इसका इस्तेमाल न सिर्फ इनकम टैक्स से जुड़े कामों में होता है, बल्कि बैंक में खाता खोलने, पैसे ट्रांसफर करने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है। इसलिए अगर आपका पैन कार्ड गुम हो गया है या खराब हो गया है, तो आप उसे दोबारा बनवा सकते हैं और वह सीधा आपके घर आ जाएगा।

Overview-Pan Card Ghar Par Kaise Order Karen 2026

लेख का नाम Pan Card Ghar Par Kaise Order Karen 2026
प्रक्रिया ऑनलाइन (Online)
शुल्क ₹50 (Inclusive of taxes)
समयावधि 15 कार्य दिवस के भीतर
माध्यम स्पीड पोस्ट द्वारा घर पर डिलीवरी
आधिकारिक पोर्टल NSDL / UTIITSL

 

Pan Card Reprint Order का मतलब-Pan Card Ghar Par Kaise Order Karen 2026

Pan Card Reprint Order का मतलब है कि अगर आपका पैन कार्ड खो गया है, फट गया है, जल गया है या किसी वजह से अब काम का नहीं रहा, तो आप उसे फिर से उसी नंबर के साथ मंगवा सकते हैं। इसमें नया पैन नंबर नहीं बनता, बल्कि पुराने वाले नंबर का ही एक नया कार्ड प्रिंट होकर आपके पते पर भेज दिया जाता है। यह प्रक्रिया बहुत आसान है और आप इसे ऑनलाइन सिर्फ कुछ मिनटों में पूरा कर सकते हैं।

आप NSDL या UTIITSL जैसे पोर्टलों से यह सेवा ले सकते हैं। इन पोर्टलों के माध्यम से आवेदन करके मात्र ₹50 में आप अपने घर बैठे पैन कार्ड को दोबारा मंगा सकते हैं।

कुछ जरूरी बातें-Pan Card Ghar Par Kaise Order Karen 2026

  • आपको अपने पास PAN Number रखना जरूरी है
  • Aadhar Card Number भी चाहिए होगा
  • आपके PAN से जुड़ा मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी एक्टिव होना चाहिए

Important Documents-Pan Card Ghar Par Kaise Order Karen 2026

  • पैन नंबर: आपका पुराना पैन नंबर जो पहले से बना हुआ है।

  • जन्म की तारीख: आपकी बर्थ डेट जैसे आधार कार्ड में है।

  • पूरा नाम: जैसा पैन कार्ड में पहले लिखा था।

  • पता: जिस पते पर आप पैन कार्ड मंगवाना चाहते हैं।

  • आधार कार्ड: पहचान और पते के सबूत के लिए।

  • मोबाइल नंबर: जो आपके आधार से जुड़ा हो, ताकि OTP आ सके।

  • ईमेल आईडी (अगर हो): ताकि पैन कार्ड से जुड़ी जानकारी आपको मेल पर मिलती रहे।

Pan Card Reprint Order के फायदे -Pan Card Ghar Par Kaise Order Karen 2026

  • पुराना नंबर ही रहता है: आपको नया पैन नंबर नहीं मिलता, बल्कि पुराने नंबर वाला ही नया कार्ड भेजा जाता है।

  • आसानी से मंगवाया जा सकता है: यह प्रक्रिया ऑनलाइन होती है, जिससे आप घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं।

  • कम खर्च: सिर्फ ₹50 में आप अपना पैन कार्ड फिर से मंगवा सकते हैं।

  • घर पर डिलीवरी: पैन कार्ड सीधा आपके घर के पते पर भेजा जाता है।

  • कोई डॉक्युमेंट अपलोड नहीं करना होता: अगर आपका आधार पैन से लिंक है, तो ज्यादातर मामलों में डॉक्युमेंट अपलोड करने की जरूरत नहीं होती।

  • तेजी से प्रक्रिया पूरी होती है: कुछ ही दिनों में आपका पैन कार्ड छपकर आपके पते पर पहुंच जाता है।

Pan Card Reprint करते समय ध्यान देने योग्य बातें

  • मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा होना जरूरी है (OTP के लिए)।

  • पते की सही जानकारी भरें, ताकि कार्ड सही जगह पहुंचे।

  • पुराना पैन नंबर ही इस्तेमाल करें।

  • एक ही व्यक्ति के लिए बार-बार आवेदन न करें।

  • ₹50 का ऑनलाइन भुगतान करना होता है।

  • केवल नाम, जन्मतिथि और पैन नंबर से भी ऑर्डर किया जा सकता है (कुछ मामलों में)।

Pan Card Online Order करने का आसान तरीका

Pan Card Ghar Par Kaise Order Karen 2025

  • Reprint PAN ऑप्शन चुनें।

  • जानकारी भरें

  • पैन नंबर
  •  जन्मतिथि
  • नाम

Pan Card Ghar Par Kaise Order Karen 2025

  • OTP से वेरिफाई करें (आधार लिंक मोबाइल नंबर पर)

  • पता चेक करें या अपडेट करें।

  • ₹50 ऑनलाइन पेमेंट करें।

  • रसीद डाउनलोड करें और कार्ड का इंतज़ार करें।

Important Links

NSDL Pan Card Order UTI Pan Card Order
NSDL Official Website UTI Official Website
Join Our Telegram Channel Join Here

 

निष्कर्ष (Conclusion) 

अगर आपका पैन कार्ड खो गया है, फट गया है या किसी कारण से इस्तेमाल लायक नहीं रहा, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप बहुत ही आसान तरीके से सिर्फ ₹50 में अपना पैन कार्ड दोबारा मंगवा सकते हैं। इसके लिए बस कुछ जरूरी जानकारी और एक छोटा-सा ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है। बिना किसी झंझट के, आपका पैन कार्ड सीधे आपके घर पहुंच जाता है। इसलिए जब भी जरूरत हो, ऊपर बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें और पैन कार्ड फिर से पाएं – वो भी घर बैठे!

 

ये भी पढ़ें

About Dileep Kumar

Dileep Kumar is a dedicated content writer and successful YouTuber from Bihar. He is a graduate with a passion for creating meaningful videos and articles since 2017. His YouTube channel, Ds Helping Forever, has 1.68+ million subscribers and is a trusted place for people to find information on government jobs, exam updates, application forms, career tips, and Sarkari Yojanas (government schemes). Dileep is great at explaining complex topics in a simple and easy way that helps his audience understand them better. He is known as a trusted and passionate creator of educational and career-related content.

Leave a Comment