Bihar SIR Final Voter List 2025 (Out): बिहार की नई फाइनल वोटर लिस्ट जारी, अभी करें डाउनलोड

Bihar SIR Final Voter List 2025: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार में विशेष गहन संशोधन (SIR) की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए इस्तेमाल की जाएगी। अब यह फाइनल वोटर लिस्ट ईसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। मतदाता अपने नाम को ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Bihar Final Voter List 2025 क्या है, इसे कैसे चेक करें, इसमें सुधार कैसे करें और इससे जुड़ी जरूरी जानकारियाँ।

Bihar SIR Final Voter List 2025

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले ही ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी थी। उसके बाद दावे और आपत्तियों की जांच पूरी होने के बाद Bihar SIR Final Voter List 2025 को आधिकारिक रूप से 30 सितंबर 2025 को जारी किया गया है। यह लिस्ट न केवल लोगों को वोट डालने का अधिकार सुनिश्चित करेगी बल्कि मतदाताओं में जागरूकता भी बढ़ाएगी। अब आप इस लिस्ट में अपना नाम आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं।

आर्टिकल के आखिर में आपको डायरेक्ट लिंक दिए गए हैं। उन पर क्लिक करके आप आसानी से Bihar SIR Final Voter List 2025 देख सकते हैं और PDF डाउनलोड भी कर सकते हैं। इससे आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी और सीधे आधिकारिक वेबसाइट से वोटर लिस्ट चेक की जा सकेगी।

Bihar SIR Final Voter List 2025-Overview

आर्टिकल का नाम Bihar SIR Final Voter List 2025
ऑफिसियल भारत निर्वाचन आयोग (ECI)
साल 2025
जारी होने की तिथि 30 सितंबर 2025
डाउनलोड करने का तरीका ऑनलाइन
केटेगरी सरकारी योजना
ऑफिसियल वेबसाइट voters.eci.gov.in

 

बिहार में SIR के बाद Final Voter List 2025 जारी – अभी चेक करें अपना नाम ऑनलाइन

विशेष गहन संशोधन (SIR) अभियान के दौरान बिहार में 7.24 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने अपने फॉर्म जमा किए। इस प्रक्रिया में 16.58 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वाने का दावा किया, जिनमें से 36,475 दावों का निपटारा हो चुका है। वहीं, 2,17,049 मतदाताओं ने नाम हटाने के लिए आवेदन दिया। इस दौरान लगभग 3 लाख लोगों को जरूरी दस्तावेज जमा न करने पर नोटिस भेजा गया, जिसकी वजह से कुछ नामों को सूची से बाहर भी किया जा सकता है।

अब 30 सितंबर 2025 को भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर Bihar Final Voter List 2025 जारी कर दी है। इस लिस्ट को डाउनलोड करना बहुत ही आसान है। बिहार के मतदाता voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना जिला, विधानसभा क्षेत्र और बूथ चुनकर आसानी से पीडीएफ वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

सभी मतदाता ECI की वेबसाइट voters.eci.gov.in या ceoelection.bihar.gov.in पर जाकर Bihar Final Voter List 2025 में अपना नाम, जन्मतिथि और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी से लिस्ट चेक कर सकते हैं। अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है या उसमें कोई गलती है, तो तुरंत सुधार के लिए अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क कर सकते हैं।

Bihar Final Voter List 2025 Date

घटना तिथि
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने की तिथि 11 अप्रैल 2025
दावे और आपत्तियाँ दर्ज कराने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2025
दावे और आपत्तियों का निपटारा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 सितंबर 2025

 

How to Check & Download Bihar SIR Final Voter List 2025?

अगर आप ऑनलाइन Bihar SIR Final Voter List 2025 देखना और डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने नाम और विवरण आसानी से चेक कर सकते हैं।

  • Bihar SIR Final Voter List 2025 चेक और डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद, इसे नीचे स्क्रॉल करें।
  • यहाँ आपको SIR Final eRoll w.r.t. 01.07.2025 का लिंक मिलेगा
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा।
  • अब आपको अपना State (Bihar), District, Assembly Constituency, Select Language, ROLL Type भरना होगा और कैप्चा डालकर Submit पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर Bihar Final Voter List 2025 खुल जाएगी।
  • अब आप इसमें अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं और PDF डाउनलोड भी कर सकते हैं।

निष्कर्ष

बिहार फाइनल वोटर लिस्ट 2025 सिर्फ एक दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रतीक भी है। हर योग्य नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपना नाम लिस्ट में सुनिश्चित करना चाहिए। Bihar SIR Final Voter List 2025 ईलेक्शन कमीशन के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। सभी लोग इस पेज पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आसानी से अपना नाम चेक और लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यदि कोई संदेह हो, तो हमेशा आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें।

Important Links

Download Bihar SIR Final Voter List 2025 Download Now
Official Website Visit Now
ECI Official Website Visit Now
For More Updates
Click Here

ये भी पढ़ें

About Dipak Singh

Dipak Kumar is a passionate article writer and graphic designer with over three years of experience in educational content, Sarkari Yojana updates, and job-related news. Currently pursuing graduation, he focuses on creating simple, informative, and reader-friendly content that helps people stay updated with the latest information. In his free time, he enjoys traveling, reading books, and exploring new digital trends.

Leave a Comment