Bihar School Assistant Vacancy 2025: बिहार राज्य के शिक्षा विभाग ने विद्यालय सहायकों की भर्ती को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। Bihar School Assistant Vacancy 2025 के लिए नई नियमावली तैयार कर ली गई है, जिसे अब वित्त विभाग को सहमति के लिए भेजा गया है। जैसे ही वित्त विभाग की मंजूरी मिलती है, इसे राज्य कैबिनेट में पेश किया जाएगा और इसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इस नियमावली के अनुसार, राज्य के हाईस्कूलों में विद्यालय सहायकों की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इसमें आधे पद अनुकंपा के आधार पर भरे जाएंगे। इसका लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनके सदस्य की सरकारी सेवा में रहते हुए मृत्यु हो गई थी। तो आइये इस आर्टिकल के माध्यम से Bihar School Assistant Vacancy 2025 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से बताया गया है, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
Bihar School Assistant Vacancy 2025 Overview
Post Name | Vidyalaya Sahayak (School Assistant) |
Total Vacancies | 6421 (May increase after reassessment) |
Recruiting Authority | Bihar Staff Selection Commission (BSSC) |
Article Name | Bihar Vidyalaya Sahayak Bharti 2025 |
Article Type | Latest Jobs |
Application Start Date | To be Notify Soon |
Application Last Date | To be Notify Soon |
Mode of Apply | Online |
Official Website | bssc.bihar.gov.in |
Please Read Also – Bihar Block Level Vacancy 2025: 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा बिहार ब्लॉक लेवल पर आई सिविल डिफेंड वालंटियर की नई भर्ती, जाने पूरी भर्ती और फटाफट करें अप्लाई?
कितने पदों पर होगी भर्ती?
शिक्षा विभाग के अनुसार वर्तमान में विद्यालय सहायकों के लगभग 6421 पद रिक्त हैं। हालांकि, यह संख्या अभी अंतिम नहीं मानी जा रही है क्योंकि जून 2025 के अंत तक सभी विद्यालयों से रिक्त पदों की रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही अंतिम रिक्ति सूची तैयार की जाएगी।
जैसे ही अंतिम रिक्ति सूची बनकर तैयार हो जाएगी, इसके आधार पर औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी और आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका मिल सकेगा।

Bihar School Assistant Vacancy 2025 से जुड़ी संभावित तिथियां
घटना | संभावित तिथि |
नियमावली लागू होने की तिथि | जून 2025 के अंत तक |
आवेदन प्रक्रिया शुरू | जुलाई 2025 |
अंतिम आवेदन तिथि | अगस्त 2025 |
परीक्षा तिथि | अक्टूबर 2025 |
आधे पद अनुकंपा के आधार पर होंगे आरक्षित
इस बार की भर्ती में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि 50% पद अनुकंपा के आधार पर भरे जाएंगे। इसका मतलब यह है कि जिन सरकारी कर्मचारियों की मृत्यु सेवा के दौरान हो गई है, उनके परिवार के एक सदस्य को इस भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। इससे उन परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा जो अपनों को खोने के बाद कठिन परिस्थिति से गुजर रहे हैं।
अनुकंपा के आधार पर चयन एक विशेष कमेटी द्वारा किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे। इस कमेटी में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) भी शामिल होंगे। इस प्रक्रिया को पारदर्शी और न्यायसंगत बनाने के लिए यह समिति गठित की जाएगी।
बाकी पदों पर BSSC द्वारा लिखित परीक्षा से होगी बहाली
जो पद अनुकंपा के आधार पर नहीं भरे जाएंगे, उन पर लिखित परीक्षा के जरिए चयन किया जाएगा। यह परीक्षा बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होना होगा और कट-ऑफ मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना जरूरी है। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
बिहार स्कूल सहायक भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
- मैट्रिक और इंटरमीडिएट प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- कंप्यूटर डिप्लोमा (यदि हो)
- अनुकंपा के मामले में मृत्यु प्रमाण पत्र व सेवा विवरण
Bihar School Assistant Vacancy 2025 शैक्षणिक योग्यता
स्कूल सहायक के पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए:
- न्यूनतम योग्यता: इंटरमीडिएट (12वीं पास)
- कंप्यूटर ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी
- अनुकंपा वाले मामलों में 10वीं या 12वीं पास अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी
Please Read Also – Bihar Asha Worker Vacancy 2025 :बिहार में जल्द होगी 27,375 पदों पर बंपर भर्ती – जानें Full जानकारी, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
बिहार स्कूल सहायक भर्ती आयु सीमा
स्कूल सहायक के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार हो सकती है (संभावित):
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष
- ओबीसी के लिए: 40 वर्ष
- एससी/एसटी के लिए: 42 वर्ष
- महिला उम्मीदवारों को अतिरिक्त छूट मिलेगी
अंतिम तिथि तक आयु की गणना की जाएगी और सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
अनुकंपा के आधार पर चयन सीधे दस्तावेज़ सत्यापन के बाद होगा। वहीं लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाई जाएगी:
- ऑनलाइन आवेदन
- एडमिट कार्ड जारी
- लिखित परीक्षा
- मेरिट लिस्ट तैयार
- दस्तावेज़ सत्यापन
- अंतिम नियुक्ति पत्र जारी
इस प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखने की बात सरकार ने कही है।
इस प्रकार की जाएगी आवेदन प्रक्रिया
बिहार स्कूल सहायक भर्ती 2025 की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को बिहार कर्मचारी चयन आयोग या शिक्षा विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। जब नियमावली लागू हो जाएगी और रिक्तियों की अंतिम लिस्ट प्रकाशित होगी, तभी आवेदन की अंतिम तिथि और पूरी प्रक्रिया की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।
Important Links
Official Notice | Official Website |
Live Updates | Home Page |
Telegram |
यह लेख Bihar School Assistant Vacancy 2025 के बारे में जानकारी देने के लिए बनाया गया है। इसमें दी गई सभी बातें सरकारी नोटिफिकेशन और भरोसेमंद स्रोतों पर आधारित हैं। हमारा मकसद है कि उम्मीदवारों को नौकरी से जुड़ी सही और अपडेट जानकारी मिल सके।
हम सिर्फ सही और अपनी लिखी हुई जानकारी ही देते हैं। कोई भी भ्रामक या कॉपी की गई सामग्री हम इस्तेमाल नहीं करते। हमारी वेबसाइट Google की सभी नीतियों का पालन करती है और समय-समय पर जानकारी को अपडेट भी करती है।