दोस्तों क्या आप बिहार से 12वीं पास आउट किए हैं अगर हां तो हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं Bihar Board 12th Pass Scholarship 2025 (बिहार बोर्ड 12th पास स्कॉलरशिप 2025) के बारे में। हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि अगर कोई छात्र-छात्रा 2025 मे 12वीं पास कर चुका है तो वह कितने प्रकार के स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकता है, उसको कितने प्रकार का स्कॉलरशिप मिलता है, अगर वह फर्स्ट डिवीजन से पास किया है या सेकंड डिवीजन से या थर्ड डिवीजन। अगर वह छात्र लड़का है तो कितना स्कालर्शिप मिलेगा, अगर वह लड़की है तो कितना स्कालर्शिप मिलेगा इसकी सम्पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल मे बताया गया है।
साथ ही साथ हम जानेंगे कि स्कॉलरशिप का ऑनलाइन अप्लाई के लिए ऑफिशल वेबसाइट कौन ही है और अप्लाई करने से पहले आपको जरूरी डॉक्यूमेंट कौन-कौन से लगते हैं संपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में आपको पढ़ने को मिलेगा तो आपसे उम्मीद है कि आप इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरुर पढ़ेंगे।
Bihar Board 12th Pass Scholarship 2025- Overviews
Article Name | Bihar Board 12th Pass Scholarship |
Article Type | Scholarship |
Apply Mode | Online |
Scholarship Scheme State | Bihar State |
Online Start Date | Soon |
Online Last Date | Soon |
Official Website | MedhaSoftPortal & More |
Bihar Inter Pass Scholarship Update
वैसे मैं बिहार सरकार के द्वारा काफी सारे स्कॉलरशिप स्कीम चलाई जाती है 12th पास छात्र-छात्राओं को किस प्रकार का स्कॉलरशिप मिलता है इसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं। बिहार सरकार 12th पास को टॉप चार प्रकार का स्कॉलरशिप प्रदान करती है जिसको हम नीचे में विस्तार से समझेंगे। इस स्कॉलरशिप में सबसे ज्यादा प्रचलित स्कॉलरशिप मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना है इसके तहत छात्राओं को बिहार सरकार 25000 की स्कॉलरशिप प्रदान करती है। बाकी और भी कई प्रकार के स्कॉलरशिप हम इस आर्टिकल में चर्चा करेंगे आप नीचे में पढ़ सकते हैं अलग-अलग स्कीम के तहत बिहार सरकार के द्वारा स्कॉलरशिप चलाई जाती है।
Bihar Board inter pass scholarship 2025 वाले छात्रों के लिए टॉप 4 स्कॉलरशिप स्कीम
Top 1 स्कॉलरशिप : मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2025
दोस्तों मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एक ऐसी स्कॉलरशिप योजना है अगर छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से, सेकंड डिवीजन से या थर्ड डिवीजन से, किसी भी डिवीजन से अगर वह पास करती है तो वह इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकती है इस स्कॉलरशिप के तहत छात्राओं को ₹25000 की राशि उनके खाते मे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्कॉलरशिप के तहत दी जाती है। इस स्कालर्शिप मे सभी वर्ग की छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बात दे की यह स्कालर्शिप पाने के लिए आपको अनलाइन आवेदन करना होता है जिसके लिए बिहार सरकार अलग से ऑफिसियल नोटिस और डेट जारी करेगी। इस स्कालर्शिप का फॉर्म भरने के लिए आपको कुछ जरूरी डाक्यमेन्ट पहले से ही बनवा के रखना होगा जो नीचे मे है।
इंटर पास मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2025 का लाभ कैसे मिलेगा
Scholarship Amount | 25000/- |
Apply Mode | Online |
Who is Eligible | Only Unmarried Female |
Category | All Category (Gen/BC/EBC/SC/ST/EWS) |
Division | 1st/2nd/3rd |
Official Website For Online | https://medhasoft.bihar.gov.in/ |
State Eligibility | Bihar State |
- Notes:- इस योजना का लाभ लेने के लिए मुख्य पात्रता यह है कि छात्रा अविवाहित होनी चाहिए और बिहार की निवासी होनी चाहिए।
Bihar Board 12th Pass Scholarship 2025 Important Documents
- आधार कार्ड किस फोटो कॉपी
- इंटरमीडिएट का अंक पत्र
- इंटरमीडिएट का एडमिट कार्ड
- बैंक अकाउंट (NPCI Linked होना जरुरी है)
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
नोट:- सभी डॉक्यूमेंट पे आपके नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि एक जैसी होने चाहिये अगर अलग अलग है तो स्कालरशिप आने में दिकत हो सकती है। आप सभी को सलाह दी जाती है की सभी डाक्यमेन्ट को एक जैसे करवा ले।
Top 2 स्कॉलरशिप : मुख्यमंत्री मेधावृति योजना (15000/10000 स्कालर्शिप)
यह स्कालर्शिप मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के अंतर्गत चलाई जाती है। यह स्कॉलरशिप मुख्य रूप से बिहार के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मेधावी छात्राओं (Girls) को दी जाती है इसके अंतर्गत बिहार सरकार फर्स्ट डिवीजन से पास छात्राओं को ₹15000 वही, सेकंड डिवीजन से पास छात्राओं को ₹10000 की स्कॉलरशिप देती है।
इस स्कॉलरशिप का भी ऑनलाइन आवेदन मेधा सॉफ्ट के पोर्टल से लिया जाता है इसके पश्चात छात्रों का डॉक्यूमेंट वेरीफाई किया जाता है और सही पाई जाने पर उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसे भेज दिए जाते हैं। इस स्कॉलरशिप के बारे में बहुत से छात्राओं को नहीं जानकारी होता है। 25000 स्कॉलरशिप के लिए योग्यता रखने वाली है छात्रा, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 25 हजार की राशि प्राप्त करेगी ही इसके अलावा अगर वह कन्या एससी-एसटी से है और अगर 1st/2nd से पास है तो वह मुख्यमंत्री मेधावृति योजना स्कॉलरशिप के लिए भी अप्लाई कर सकती है। जिसके तहत उसको 15000/10000 स्कालर्शिप की स्कालर्शिप मिल सकती है।
मुख्यमंत्री मेधावृति योजना स्कॉलरशिप के तहत मिलाने वाले लाभ
फर्स्ट डिवीजन से पास छात्राओं को | ₹15000/- |
सेकेंड डिवीजन से पास छात्राओं | ₹10,000 |
किसको लाभ मिलेगा | SC/ST के मेधावी छात्राओं (Girls) को |
अप्लाई मोड | ऑनलाइन |
अप्लाई किस वेबसाइट से करना है | https://medhasoft.bihar.gov.in/ |
- इस योजना का उद्देश्य SC/ST/BC/EBC वर्ग की छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
मुख्यमंत्री मेधावृति योजना फॉर्म भरने के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड किस फोटो कॉपी
- इंटरमीडिएट का अंक पत्र
- इंटरमीडिएट का एडमिट कार्ड
- बैंक अकाउंट (NPCI Linked होना जरुरी है)
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
Top 3 स्कॉलरशिप: बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप
दोस्तों तीसरा जो टॉप स्कॉलरशिप है वह है बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप इस स्कॉलरशिप के तहत मैट्रिक के बाद जो भी छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई में एडमिशन लेते हैं जैसे की 12वीं अगर पास कर चुका है और वह ग्रेजुएशन करना चाहता है या और कोई कोर्स करना चाहता है तो आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप सेशन वाइस दिया जाता है। इसमें गर्ल्स बॉयज दोनों को ही स्कॉलरशिप दिया जाता है।
यह योजना SC, ST, BC और EBC वर्ग के छात्र-छात्रों के लिए शुरू की गई है। इसके तहत छात्रों को उनकी उच्च शिक्षा में मदद के लिए ₹2,000 से ₹1.50 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाती है।
Scholarship Name | Post Matric Scholarship |
Eligibility | Bihar State |
Category | SC, ST, BC और EBC वर्ग |
Scholarship Amount | ₹2000 से लेकर 1.50 लाख तक |
Gender Eligibility | Male & Female |
Official Website | pmsonline.bih.nic.in |
इस योजना का लाभ उन स्टूडेंट को मिलता है जो इंटरमीडिएट के बाद स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, मेडिकल या अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेते हैं। इसका भी आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है।
Top 4 स्कॉलरशिप: बिहार बोर्ड सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम (CSS) 2025
दोस्तों सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्कॉलरशिप है इस स्कॉलरशिप के तहत उन छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है जो 12वीं में अच्छे मार्क्स के साथ यानी टॉप परसेंटाइल मार्क्स के साथ पास करते हैं। इस स्कॉलरशिप में वही लोग योग्य होते हैं जिनका नाम बिहार बोर्ड के द्वारा मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाता है। इस योजना का ऑनलाइन आवेदन सेंट्रल सेक्टर स्कीम स्कॉलरशिप NSP स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से लिया जाता है लेकिन कट ऑफ लिस्ट बिहार बोर्ड के द्वारा जारी किया जाता है। अगर आपका नाम उस लिस्ट में शामिल होता है तो आप इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं जिसके लिए आपको NSP Scholarship पर जाकर अप्लाई करना होता है।
Scholarship Name | बिहार बोर्ड सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम (CSS) |
Selection Process | Merit Base |
Eligible Category Candidates | All Category |
Gender Category | Male & Female Both |
Apply Website | NSP Portal |
Scholarship Amount |
|
निष्कर्ष
आशा करता हूं इस लेख में आपको बिहार इंटर पास स्कॉलरशिप 2025 से जुड़ी सभी जानकारी समझ में आया होगा अगर आप भी इस स्क्रेच का फायदा लेना चाहते हैं तो आप अपना डॉक्यूमेंट अभी ही बनवा लें ताकि जब इसका ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा तो आपको फॉर्म भरने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी हर एक स्कॉलरशिप का अलग से भी पोस्ट आपको इस वेबसाइट पर देखने को मिलेगा जैसे-जैसे लिंक बिहार सरकार जारी करेगा।
Apply Online | Website |
Official Website | Website |
Follow Us | WhatsApp Telegram |
Home Page | Website |
Bihar Board Inter Result 2025 |
Read |
Ham class ka student hai mera naam Manish Kumar h roj class karte The online
Village mamadev ps mohniya po kodiram kaimur bhabua pin code 821109
Compartment exam pass karne vale ko scholarship milta hai kya cast BC
Mcdjbdfomb. Ghndrb dekk