Air Hostess Job Profile: Air Hostess Career Job Profiles, College, Courses, Salary, Top Recruiters, Abroad

Air Hostess Job Profile: क्या आप भी 12वीं पास महिला या युवती है जो कि, एअर होस्टेस बनकर ना केवल हाई प्रोफाइल जॉब करना चाहती है बल्कि हाई सैलरी पैकेज का लाभ प्राप्त करना चाहती है और जानना चाहते है कि, एअर होस्टेस कैसे बनें तो हमारा यह आर्टिकल केवल और केवल आपके लिए है जिसमे हम, आपको विस्तार से Air Hostess Job Profile को लेकर तैयार रिपोर्ट के बारे मे बतायेगें जिसके लिए आपको अन्त तक इस आर्टिकल को पढ़ना होगा ताकि आप पूरी – पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें।

Table of Contents

Air Hostess Job Profile

आपको बता दें कि, Air Hostess Job Profile के तहत हम, आपको एअर होस्टेस बनने के लिए जरुरी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक पात्रता मापदंडो सहित अन्य पात्रताओं के बारे मे बतायेगें ताकि आप आसानी से एअर होस्टेस बनने के अपने – अपने सपने को साकार कर सकें और इसका लाभ प्राप्त कर सकें।

आर्टिकल के अन्तिम चरण मे हम, आपको डायरेक्ट लिंक्स प्रदान करेगें ताकि आप आसानी से इसी प्रकार के आर्टिकल्स को प्राप्त करके इनका लाभ प्राप्त कर सकें।

Read Also – Best Computer Course for Job: Top High-Paying Computer Courses After 10th and 12th and Graduation

Air Hostess Job Profile – Highlights

Name of the Article Air Hostess Job Profile
Type of Article Career
Article Useful For All of Us
Minimum Qualification Criteria 12th Pass
Salary Profile 25k – 75k Per Month
Course Type Diploma, Certificate or Degree Etc.
For Detailed Information Please Read The Article completely.

12वीं के बाद बनना चाहती है एअर होस्टेस तो जाने क्या है पूरी प्रक्रिया, Qualification और जॉब प्रोफाइल, यहां देखें पूरी रिपोर्ट  – Air Hostess Job Profile?

अपने इस आर्टिकल मे हम, आप सभी महिला उम्मीदवारों सहित युवतियों का हार्दिक स्वागत करते हुए आपको तैयार रिपोर्ट के बारे मे बताना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

Read Also – Bank Clerk Vs SSC CHSL Salary Profile: कौन ज्यादा कमाता है? In-Hand, Allowances, Promotion & Future Growth (Full Comparison)

Air Hostess Job Profile – संक्षिप्त परिचय

  • अगर भी 12वीं पास महिला या युवती है जो कि, एअर होस्टेस बनने का सपना देख रही है और अपने सपने को सच करने के लिए जानना चाहती है कि, एअर होस्टेस कैसे बनें, क्या योग्यता चाहिए, आयु सीमा क्या को होनी चाहिए, शारीरिक मापदंड क्या होनी चाहिए और साथ ही साथ एअर होस्टेस बनने की पूरी प्रक्रिया क्या है तो हमारा यह आर्टिकल केवल और केवल आपके लिए है जिसमे हम, आपको विस्तार से Air Hostess Job Profile को लेकर तैयार रिपोर्ट के बारे मे बताना चाहते है जिसकी पूरी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको अन्त तक इस आर्टिकल को पढ़ना होगा।

एअर होस्टेस कौन होती है?

  • सरल भाषा में, कहे तो हवाई यात्रा के दौरान हवाई जहार मे, आपकी हर छोड़ी – बड़ी जरुरत को पूरा करने वाली और आपकी हर सुख – सुविधा का पल – पल ख्याल रहने वाली युवती या महिला ही Air Hostess होती है जो कि, निर्धारित शैक्षमिक योग्यता को पूरा करने के बाद एअर होस्टेग की जॉब हासिल करती है और पूरी हवाई यात्रा के दौरान आपकी हर जरुरत को पूरा करना ही एअर होस्टेस का पहला औऱ अन्तिम दायित्व व जिम्मेदारी होती है।

Benefits of Air Hostess Career?

अब यहां पर हम, आपको कुछ बिंदुओं की मदद से एअर होस्टेस को मिलने वाले लाभों व फायदों के बारे मे बताना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • Air Hostess Job अपने आप मे प्रोफेशनल, हाई प्रोफाइल और सम्मानजनक नौकरी होती है,
  • इस जॉब मे आपको विश्व के कोने – कोने मे हवाई यात्रा करने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होता है,
  • Air Hostess बनने के बाद आप न केवल हाई प्रोफाइल जॉब कर पाते है बल्कि इससे आपका पर्सानालिटी डेवलपमेंट भी होता है,
  • Air Hostess Job लगने के बाद आपके परिवारजनों को हवाई यात्रा पर आकर्षक छूट व अन्य लाभ मिलते है,
  • सभी Air Hostess को अपनी जॉब के दौरान होटल मे रहना, खाना और अन्य सुख – सुविधायें बिलकुल फ्री मे प्रदान की जाती है और
  • अन्त में, आपके उज्जवल भविष्य का विकास भी सुनिश्चित होता है आदि।

Air Hostess Job Profile क्या होता है?

आप सभी पाठको सहित युवतियों को हम, कुछ बिंदुओं की मदद से एअर होस्टेस जॉब प्रोफाइल के बारे मे बताना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

सुरक्षा और सुरक्षा जांच 

  • उड़ान से पहले आपातकालीन उपकरणों, विमान की सुविधाओं और केबिन की स्वच्छता की जांच करना आदि।

यात्री ब्रीफिंग 

  • यात्रियों को उड़ान के नियमों और आपातकालीन निकास प्रक्रियाओं (Safety Procedures) के बारे में जानकारी देना।

आराम और सहायता 

  • यात्रियों का स्वागत करना, सामान रखने में मदद करना और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना।

खान-पान सेवा

  • लंबी दूरी की उड़ानों में यात्रियों को भोजन और पेय पदार्थ परोसना।

आपातकालीन प्रबंधन 

  • मेडिकल इमरजेंसी या किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में चिकित्सा सहायता और सुरक्षा प्रदान करना।

Required Qualification Criteria To Become Air Hostess?

यदि आप भी एअर होस्टेस बनना चाहती है तो आपकोकुछ शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करना होगा जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • पढ़ाई: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है,

  • डिग्री: अगर आपके पास हॉस्पिटैलिटी या ट्रैवल एंड टूरिज्म में डिग्री है, तो आपको नौकरी में प्राथमिकता मिलेगी,

  • स्किल्स: आपकी अंग्रेजी (Communication) बहुत अच्छी होनी चाहिए। साथ ही गणित और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए और

  • ट्रेनिंग: एयर होस्टेस बनने के लिए आपको किसी अच्छे संस्थान से 3 महीने से लेकर 1 साल तक की ट्रेनिंग लेनी पड़ सकती है। इसके लिए अक्सर एक एंट्रेंस टेस्ट भी देना होता है आदि।

Required Physical Standard Criteria To Become Air Hostess?

साथ ही साथ एअर होस्टेस बनने के लिए आपको कुछ शारीरिक मापदंडो को पूरा करना होगा जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • उम्र: आपकी आयु 18 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए,

  • हाइट: लड़की की ऊंचाई कम से कम 5 फुट 2 इंच होनी चाहिए,

  • वजन (BMI): आपका वजन आपकी लंबाई के अनुपात में सही (BMI इंडेक्स के अनुसार) होना चाहिए,

  • शरीर पर निशान: शरीर के दिखने वाले हिस्सों पर कोई टैटू या बड़ा निशान नहीं होना चाहिए,

  • आंखें: आपकी नजर (Eyesight) अच्छी होनी चाहिए और आप बिना चश्मा या कॉन्टैक्ट लेंस के देख सकें,

  • सुनने की क्षमता: शोर के बीच भी कम से कम 40 डेसीबल तक सुनने की क्षमता होनी चाहिए और

  • स्वास्थ्य: मानसिक बीमारी का कोई इतिहास (History) नहीं होना चाहिए आदि।

एअर होस्टेस कैसे बनें?

अब हम, आपको कुछ बिंदुओं की मदद से Air Hostess कैसे बनें के बारे मे बताना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

पढ़ाई और ट्रेनिंग 

  • सबसे पहले 12वीं कक्षा पास करें। इसके बाद किसी मान्यता प्राप्त एविएशन ट्रेनिंग सेंटर (Aviation Training Center) में एडमिशन लें।

रिसर्च करें 

  • कोर्स और संस्थानों के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के लिए आप अलग-अलग कॉलेजों की वेबसाइट देख सकती हैं या वहां जाकर पता कर सकती हैं।

कंपनी की जानकारी 

  • जिस भी एयरलाइन कंपनी (जैसे इंडिगो, एयर इंडिया आदि) में आप काम करना चाहती हैं, उसके नियमों और काम करने के तरीके के बारे में पहले से रिसर्च कर लें।

पासपोर्ट तैयार रखें

  • इस नौकरी के लिए पासपोर्ट होना बहुत जरूरी है व ध्यान रहे कि आपके पासपोर्ट की वैलिडिटी कम से कम 1 साल बची हो।

इंटरव्यू की तैयारी 

  • एयरलाइन कंपनियां सिलेक्शन के लिए इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन (Group Discussion) करवाती हैं व अपनी बातचीत करने के तरीके (Communication Skills) और पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने पर ध्यान दें।

नशे से दूर रहें 

  • इस जॉब में सख्त मेडिकल टेस्ट होते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार के नशे या ड्रग्स की आदत बिल्कुल न डालें।

Air Hostess Course Fee & Duration

यहां पर हम, आपको कुछ बिंदुओं की मदद से एअर होस्टेस कोर्स फीस और अवधि के बारे मे बताना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

कोर्स की फीस (Fees)

  • एयर होस्टेस बनने के लिए कोर्स की फीस अलग-अलग संस्थानों में अलग-अलग हो सकती है व
  • औसतन इस कोर्स को करने में 2 लाख से 2.5 लाख रुपये तक का खर्च आता है आदि।

कोर्स की अवधि (Duration) 

  • यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सा कोर्स चुनते हैं (जैसे सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री) और
  • यह कोर्स 6 महीने से लेकर 3 साल तक का हो सकता है आदि।

List of Top 10 Air Hostess Training Institutes of India?

अब यहां पर हम, आपको एअर होस्टेस ट्रैनिंग के लिए टॉप 10 ट्रैनिंग इंस्टीट्यूट्स के बारे मे बताना चाहते है जो कि, इस प्रकार से है –

  • Frankfinn Institute of Air Hostess Training,
  • Avalon Academy,
  • Rajiv Gandhi Memorial College of Aeronautics,
  • Kingfisher Training Academy (KFA),
  • Jet Airways Training Academy,
  • Air Hostess Academy (AHA),
  • Indira Gandhi Institute of Aeronautics (IGIA),
  • Airborne Air Hostess Academy,
  • Skyline Air Hostess Academy और
  • TMI Academy of Travel, Tourism और Aviation Studies आदि।

List of Best Courses To Become Air Hostess?

अब यहां पर हम आपको कुछ बिंंदुओं की मदद से एअर होस्टेस बनने के लिए टॉप कोर्सेज की सूची प्रदान करना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

Air Hostess Diploma Courses

  • Diploma in Air Hostess Training,
  • Diploma in Cabin Crew or Flight Attendant Training,
  • Diploma in Aviation and Hospitality Management,
  • Diploma in Hospitality and Travel Management,
  • PGDM in Aviation and Hospitality Services,
  • PGDM in Airport Ground Services और
  • PGDM in Aviation, Hospitality, Travel & Customer Service आदि।

Air Hostess Certificate Courses

  • Air Hostess Management,
  • Air Hostess Training,
  • Cabin Crew or Flight Attendant,
  • Airlines Hospitality और
  • Aviation Management and Hospitality आदि।

Air Hostess Degree Courses

  • BBA in Aviation,
  • B.Sc. in Air Hostess Training,
  • Bachelor of Travel and Tourism Management,
  • Bachelor of Hospitality and Travel Management,
  • BBA in Airport Management,
  • MBA in Aviation,
  • BSc Aviation और
  • MBA in Aviation Management आदि।

एअर होस्टेस बनने के लिए कौन सा एंट्रेन्स एग्जाम पास करना होगा?

यदि आप भी एअर होस्टेस बनना चाहती है तो आपको कुछ प्रवेश परीक्षाओं को पास करना होगा जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • AIAEE,
  • NCHMCT,
  • JEE और
  • AEEE आदि।

Air Hostess Salary Profile?

  • अन्त मे, आपको बता दें कि, एअर होस्टेस की जॉब मे आपको शुरुआती चरण मे ₹ 25,000 से लेकर ₹ 40,000 रुपयों की सैलरी प्रदान की जाती है लेकिन जैसे – जैसे आपका अनुभव बढ़ता जाता है वैसे – वैसे आपका सैलरी पैकेज भी बढ़ता जाता है जो कि, लाखों रुपयों तक जा सकता है।

अन्त, इस प्रकार हमने आपको विस्तार से तैयार रिपोर्ट के बारे मे बताया ताकि आप पूरी – पूरी रिपोर्ट का लाभ प्राप्त कर सकें और एअर होस्टेस बनने के अपने सपने को पूरा कर सकें।

सारांश

उम्मीवारों सहित अभ्यर्थियों को समर्पित इस आर्टिकल में, हमने आपको विस्तार से ना केवल Air Hostess Job Profile के बारे में बताया बल्कि हमने आपको विस्तार से पूरी रिपोर्ट के बारे मे बताया ताकि आप आसानी से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें और एअर होस्टेस बनने के अपने सपने को साकार करके आकाश की ऊंचाई को छू सकें।

आर्टिकल के अन्तिम चरण में, हम आपसे उम्मीद करते है कि, आपको हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेट करेगें।

डायरेक्ट लिंक्स

Please Visit Our Official Website Visit Now

FAQ’s – Air Hostess Job Profile

Air Hostess Kaise Bane In Hindi?

एयर होस्टेस (केबिन क्रू) बनने के लिए 12वीं पास होना, अंग्रेजी में अच्छी पकड़, 18-26 वर्ष की आयु, और न्यूनतम 155-157.5 सेमी (5’2″) ऊंचाई अनिवार्य है। इसके लिए एविएशन/हॉस्पिटैलिटी में डिप्लोमा या डिग्री (BBA/BSc) कोर्स करना बेहतर होता है। कोर्स के बाद एयरलाइन के इंटरव्यू और फिजिकल फिटनेस (मेडिकल टेस्ट) के जरिए सिलेक्शन होता है।

एयर होस्टेस बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है?

स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद उसी या संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री करें। एयर होस्टेस ट्रेनिंग/क्रू/फ्लाइट अटेंडेंट ट्रेनिंग/एविएशन एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट/एविएशन कस्टमर केयर/हॉस्पिटैलिटी एंड ट्रैवल मैनेजमेंट या किसी अन्य संबंधित विषय में डिप्लोमा करें।

ये भी पढ़ें

About अरुणोदय सरकार

मै, अरुणोदय सरकार ( हिंदी कंटेंट राइटर स्पेशलिस्ट ) जिला बेगूसराय, बिहार का रहने वाला हूं और आप सभी का अपने बायो में हार्दिक स्वागत करते हुए आपको बताना चाहते हू कि, मैने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए किया और इग्नू से राजनीतिक विज्ञान में एम. ए किया है और पिछले 7 सालों से 15,000+ आर्टिकल्स लिखने व विवादों और आलोचनाओं का शिकार होते हुए निर्भीकता, निडरता और बेबाकी से लेखन कार्य करता आ रहा हूं और आज भी मेरे संघर्ष के साथ मेरा लेखन कार्य बदस्तूर जारी है....

Leave a Comment